• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

Writer D by Writer D
04/04/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, ललितपुर
0
Lalitpur Pharma Park

Lalitpur Pharma Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी फार्मास्यूटिकल विनिर्माण हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता ललितपुर फार्मा पार्क (Lalitpur Pharma Park) को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम साबित होगा। यह एमओयू यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद और जेएनपीए के अध्यक्ष गौरव दयाल द्वारा संपन्न किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य उत्तर भारत के औद्योगिक क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से निर्बाध रूप से जोड़ना है।

*मल्टीमोडल नेटवर्क से मजबूत होगी कनेक्टिविटी*

समझौते के तहत दादरी-खुर्जा रेल लिंक का उपयोग करते हुए ललितपुर फार्मा पार्क (Lalitpur Pharma Park) को पश्चिमी और पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC और EDFC) से जोड़ा जाएगा। इससे औषधीय उत्पादों का तेज, सुरक्षित और किफायती परिवहन संभव होगा। यह नेटवर्क उत्पादों को सीधे जेएनपीए तक पहुंचाएगा, जो भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है और 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स से जुड़ा हुआ है।

*मुख्यमंत्री की परिकल्पना को मिलेगा बल*

यूपीसीडा के सीईओ विजय किरण आनंद ने कहा कि ललितपुर फार्मा पार्क (Lalitpur Pharma Park) , योगी आदित्यनाथ के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश को औषधि निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। यह साझेदारी निवेशकों को विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी। इस समझौते के तहत फार्मा क्लस्टर की इकाइयों को कच्चे माल के आयात और तैयार उत्पादों के निर्यात के लिए सुगम लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे निर्यात-आयात गतिविधियों में तेजी आएगी।

*तकनीकी सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन*

फार्मा सेक्टर की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी और परिचालन सहयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा। इससे उद्योग, लॉजिस्टिक्स प्रदाताओं और अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और सप्लाई चेन अधिक सक्षम बनेगी। यह साझेदारी राज्य के औद्योगिक विकास को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क से जोड़ने का काम करेगी, जिससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिलेगा और उत्तर प्रदेश निवेश के लिए अधिक आकर्षक बनेगा। ललितपुर फार्मा पार्क (Lalitpur Pharma Park) , औद्योगिक कॉरिडोर के निकट स्थित होने के कारण, दादरी-खुर्जा लिंक के माध्यम से वैश्विक शिपिंग मार्गों से जुड़कर निर्यात-उन्मुख विनिर्माण को नई गति देगा।

यह पहल न केवल औद्योगिक विकास को तेज करेगी, बल्कि रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण और उत्तर प्रदेश को फार्मा निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags: Lalitpur Pharma Park
Previous Post

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

Next Post

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Next Post
Akhilesh

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

यह भी पढ़ें

मां भारती के वीर सपूत सीडीएस रावत और उनकी पत्नी को देश-दुनिया ने दी अंतिम विदाई

10/12/2021
corona in up

कोरोना पाजीटिव पाए जाने वाले यात्रियों की होगी जीनोम सीक्वेंसी

29/11/2021
Amitabh' may knock in your homes in August

KBC 13: अगस्त में आपके घरों में दस्तक दे सकते हैं ‘अमिताभ’

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version