• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPI ने फिर रचा इतिहास, मई में 29.9 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन

Writer D by Writer D
01/06/2026
in Business
0
UPI

UPI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI ) के जरिये लेन-देन मई महीने में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गर्मियों में यात्रा और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रभाव से इस दौरान कुल लेन-देन मूल्य 29.90 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जबकि संख्या 23.2 अरब रही।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार गर्मियों की यात्रा और आईपीएल के बुखार के चलते मई महीने में लोकप्रिय यूपीआई के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन (लेन-देन) रिकॉर्ड स्तर पर पहुच गया। एनपीसीआई के अनुसार मूल्य के हिसाब से यह 29.90 लाख करोड़ रुपये और संख्या (वॉल्यूम) के हिसाब से 23.2 अरब तक पहुच गया। पिछले वर्ष इसी महीने में यह 25.14 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो सालाना आधार पर 19 फीसदी वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल में लेन-देन का मूल्य 29.03 लाख करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार संख्या के लिहाज से मई में 23.2 अरब लेन-देन के साथ नया रिकॉर्ड बना, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 18.67 अरब लेन-देन से 24 फीसदी अधिक है। अप्रैल 2026 में लेन-देन की संख्या 22.35 अरब थी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की भुगतान प्रणाली रिपोर्ट के अनुसार यूपीआई के जरिए औसत लेन-देन का आकार 2021 में 1848 रुपये से घटकर 2025 में 1313 रुपये रह गया है, जो चिंता की बात नहीं, बल्कि परिपक्व होते तंत्र का संकेत है।

यूपीआई (UPI ) फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, भूटान, नेपाल और मॉरीशस सहित सात देशों में चालू है। एनपीसीआई रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की पहल है, जो भारत में खुदरा भुगतान एवं निपटान प्रणालियों का संचालन करती है। यह प्रणाली वास्तविक समय में लोगों और व्यापारियों के बीच भुगतान को संभव बनाती है।

Tags: #Digital IndiaBusiness Newsdigital paymentFintechNPCIonline transactionsupi
Previous Post

राष्ट्रपति 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, आईएमए की 13 की पासिंग आउटपरेड में होंगी शामिल

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में जुटी सैनी सरकार, हरियाणा में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Cylinder
Main Slider

महंगाई का डबल झटका: 19 किलो के बाद अब 5 KG वाले सिलेंडर के दाम भी उछले

01/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की रफ्तार पर ब्रेक! फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

01/06/2026
Gold-Silver
Business

सोना और चांदी दोनों के दाम लुढ़के, फीकी पड़ी चमक

29/05/2026
Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Share Market
Business

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी तेजी

26/05/2026
Next Post
CM Nayab Singh

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में जुटी सैनी सरकार, हरियाणा में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

यह भी पढ़ें

सौमित्र चटर्जी

पद्मभूषण सम्मानित सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, डॉक्टर बोले- ठीक करने का अंतिम प्रयास जारी

15/11/2020
CM Vishnudev Sai

केंद्रीय बजट विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री साय

23/07/2024
Kalraj Mishra

उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के साथ आधुनिकरण के प्रयास जरूरी हैं : मिश्र

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version