• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JSW MG Motor India के नए चेयरमैन बने पार्थ जिंदल

Writer D by Writer D
31/08/2026
in Business
0
Parth Jindal appointed as the new Chairman of JSW MG Motor India.

Parth Jindal appointed as the new Chairman of JSW MG Motor India.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने पार्थ जिंदल को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। जिंदल की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। इससे पहले पार्थ कंपनी के निदेशक थे।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चेयरमैन के अलावा पार्थ जिंदल जेएसडब्ल्यू सीमेंट और जेएसडब्ल्यू पेंट्स के प्रबंध निदेशक, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स लिमिटेड के चेयरमैन और जेएसडब्ल्यू एनर्जी के बोर्ड में निदेशक भी हैं। वह जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के संस्थापक तथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन एवं सह-मालिक भी हैं।

पार्थ जिंदल संयुक्त उद्यम की स्थापना के समय से ही जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक मंडल में रहे हैं। कंपनी की उत्पाद रणनीति, विनिर्माण विस्तार तथा स्थानीयकरण कार्यक्रम को आकार देने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब जेएसडब्ल्यू समूह जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा फॉक्सवैगन के साथ संभावित साझेदारी को लेकर बातचीत कर रहा है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू समूह और चीन की सरकारी वाहन विनिर्माता कंपनी एसएआईसी मोटर का संयुक्त उद्यम है। इसमें जेएसडब्ल्यू की 35 फीसदी और एसएआईसी मोटर की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, शेष 16 फीसदी हिस्सेदारी भारतीय वित्तीय संस्थानों, डीलर और कर्मचारियों के पास है।

Tags: MG Motors
Previous Post

PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुआ गहन विचार-विमर्श

Next Post

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Next Post
Relief operations for flood victims

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

यह भी पढ़ें

बिहार के युवाओं को नए साल में मिलेगा लाखों सरकारी नौकरियां का तोहफा, जानें डिटेल

29/12/2020
murder

पत्नी ने खाना परोसने से किया इंकार, पति ने दे दी खौफनाक सजा

26/01/2022
ग्रेच्युटी भुगतान

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की ग्रेच्युटी के लिए नहीं करना होगा 5 साल का इंतजार

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version