मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री में फिर छाया मातम, ऐक्ट्रेस के बेटे ने की आत्महत्या

मुंबई के पश्चिमी उपनगर में एक टेलीविजन अभिनेत्री के बेटे ने इमारत की 57वीं मंजिल से कूदकर कथित आत्महत्या (Suicide) कर ली है।

यह घटना कल देर रात की है। अभिनेत्री कांदिवली क्षेत्र के सी ब्रुक में रहती है। वह वर्तमान में गुजराती धारावाहिकों में काम कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभिनेत्री ने बेटे (14) को ट्यूशन जाने के लिए कहा था लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गयी। इससे गुस्साये किशोर इमारत की 57वीं मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी।

पुलिस ने आज बताया कि किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। शव का पंचनामा कराकर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button