Categorized

Aishwarya की हमशक्ल ने हुस्न और अदाओं से किया घायल, Video हुआ Viral

बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल बीते कुछ समय से खूब चर्चा में हैं। फ़िल्मी दुनिया की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के हुस्न के लाखों दीवाने हैं मगर अब उनकी हमशक्ल भी सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। पाकिस्तान में रहने वाली आमना इमरान जब से चर्चा में आई हैं उनके वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। ऐश्वर्या राय की डुप्लीकेट कही जाने वाली आमना ने एक बार फिर अपनी अदाओं से लोगों को मदहोश कर दिया है।

खुशखबरीः टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस ने दिया दो जुड़वां बेटों को जन्म

आमना इमरान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से चंद घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेइंतेहा खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में आमना राजा फिल्म के गाने ‘किसी दिन बनूंगी राजा की रानी’ पर लिप सिंक कर रही हैं और अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रही हैं। आमना की अदाओं पर भी लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल आमना इमरान इस वीडियो में साड़ी पहनी है और मेकअप भी किया हुआ है। आमना अब सोशल मीडिया सेंसेशन और स्टार बन चुकी हैं। आए दिन वो अपनी तस्वीरों और वीडियोज से अपने फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button