• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजीत हत्याकांड: सुनील राठी गैंग का मुख्य शूटर बंटी गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

Writer D by Writer D
23/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Ajit murder case: Bunty arrested

Ajit murder case: Bunty arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी का दौर जारी है। अब पुलिस ने सुनील राठी गैंग के मुख्य शूटर बंटी उर्फ मुस्तफा को गिरफ्तार किया है। बंटी को लखनऊ पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहे से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था. आरोप है कि बंटी भी अजीत सिंह की हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों में शामिल था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अजीत सिंह पर 6 शूटरों ने गोली चलाई थी। इनमें गिरधारी, बंटी उर्फ मुस्तफा, संदीप सिंह बाबा, राजेश तोमर, शिवेंद्र अंकुर सिंह और रवि यादव शामिल थे। गिरधारी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला बंटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सुनील राठी का करीबी बताया जाता है। वह अजीत सिंह की हत्या के बाद दिल्ली होते हुए देहरादून भाग गया था। वह सोमवार की शाम को ही लखनऊ आया था और कहीं भागने की फिराक में था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पॉलिटेक्निक चौराहे के करीब से गिरफ्तार कर लिया।

लगातार 24 वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर, चेक करें आज के रेट

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इस संबंध में बताया कि अजीत सिंह हत्याकांड में बंटी एक शूटर था। उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक चौराहे पर बंटी की मौजूदगी की सूचना मिली। लखनऊ पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर घेराबंदी कर बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। वह ऑटो में बैठ कर कहीं भागने की फिराक में था।

बंटी से पहले अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी अन्य शूटर संदीप सिंह बाबा और राजेश तोमर को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं शिवेंद्र ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। गिरधारी का पुलिस पहले ही एनकाउंटर कर चुकी है। पुलिस ने अब बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में पांच आरोपी या तो पुलिस की गिरफ्त में हैं या एनकाउंटर में मारे गए. अजीत सिंह हत्याकांड का एक आरोपी शूटर रवि यादव पुलिस की पकड़ से दूर है।

Tags: main shooter Bunty arrestedSunil Rathi
Previous Post

लगातार 24 वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर, चेक करें आज के रेट

Next Post

शहीद दिवस: भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को पीएम मोदी ने किया शत-शत नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
Next Post
Shaheed Divas

शहीद दिवस: भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को पीएम मोदी ने किया शत-शत नमन

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

योगी सरकार पर प्रियंका का हमला, कहा- यूपी में दोगुने रफ्तार से बढ़ रहे है अपराध

25/08/2020

कोरोना काल में लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए फ्री सिलेंडर : योगी

10/08/2021
Sridevi

Sridevi Death Anniversary: क्या हुआ था 24 फरवरी की रात

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version