• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार पर प्रियंका का हमला, कहा- यूपी में दोगुने रफ्तार से बढ़ रहे है अपराध

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। एक ग्राफ शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा कि यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। उन्होंने योगी सरकार पर अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालने का आरोप लगाया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्। ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है, मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।’

यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है।

प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्

ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है। pic.twitter.com/vaN3J5wG2T

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 25, 2020

प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से शेयर किए गए चार्ट के मुताबिक, रविवार यानी 23 अगस्त को गोरखपुर में मां-बेटे की हत्या, जौनपुर में ट्रिपल मर्डर, प्रयागराज में डबल मर्डर, उन्नाव में महिला का शव मिला, बरेली में मासूम की हत्या, कौशाम्बी में व्यापारी पर हमला, चित्रकूट में मजदूर की हत्या, मुजफ्फरनगर में हत्या और वाराणसी में गैंगरेप की वारदात हुई।

भारत पर हमले को लेकर रावलपिंडी में जैश और आईएसआई के बीच हुई गोपनीय बैठक

इस चार्ट के मुताबिक, सोमवार यानी 24 अगस्त को बलिया में पत्रकार की हत्या, गाजियाबाद में युवक पर हमला, बागपत में दलित छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, बाराबंकी में युवक की हत्या, बिजनौर में युवक की पीटकर हत्या, सुल्तानपुर में सिपाही की हत्या, फतेहपुर में युवक की हत्या हुई है।

प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से शेयर चार्ट के मुताबिक, 24 अगस्त को ही प्रयागराज में सपा नेता पर हमला, लखनऊ में अधिकारी को गोली मारी, उन्नाव में 2 दिन पहले गायब बच्चे का शव मिला और लखनऊ कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को गोली मारी गई।

Tags: 24ghante online.comNational newspolitical newsPriyanka Gandhi attacks UP governmentPriyanka Gandhi attacks Yogi governmentPriyanka Gandhi's tweetrising crime in UPप्रियंका गांधी का ट्वीटप्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमलायूपी में बढ़ते अपराध
Previous Post

नीलम-झेलम नदी पर मेगा बांधों के निर्माण को लेकर लोगों ने पीओके में जमकर किया प्रदर्शन

Next Post

अमेरिका में कोरोना से 1.77 लाख लोगों की मौत, 5 लाख से अधिक संक्रमित

Desk

Desk

Related Posts

monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Next Post
अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना से 1.77 लाख लोगों की मौत, 5 लाख से अधिक संक्रमित

यह भी पढ़ें

चंडीगढ़ : घर में फिसल कर गिरीं किरण खेर, हाथ फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती

12/11/2020

कांग्रेस प्रत्याशी ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

03/02/2022
Special trains will run for PET exam

रेलवे के पहियों में लगी ब्रेक ! 357 ट्रेनें आज कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

12/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version