• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शासन हर आवश्यक सहयोग के लिए तत्पर: एके शर्मा

Writer D by Writer D
03/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने माघ मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत संगम सभागार से वर्चुवल माध्यम से समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट कहा कि माघ मेला प्रदेश की आस्था, व्यवस्था और प्रशासनिक क्षमता का प्रतीक है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।उन्होंने मेला क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता तथा साफ-सफाई व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि मेला क्षेत्र ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए तथा सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने निर्देश दिए कि पिछले महाकुंभ में की गई विद्युत व्यवस्था एक बेंचमार्क की तरह थी और उसी स्तर की बेहतर, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था माघ मेला में भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने डायरेक्टर इलेक्ट्रिक सेफ्टी को पूरे मेला क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन पार्किंग क्षेत्रों में भी अभिलंब विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने नगर आयुक्त को मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में रैन बसेरे, अलाव की व्यवस्था, निरंतर साफ-सफाई तथा मार्गदर्शन हेतु पर्याप्त साइनेज लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने मेला अधिकारी श्री ऋषिराज से तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया और कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता या अतिरिक्त आवश्यकता होने पर तत्काल शासन को अवगत कराया जाए। शासन माघ मेला के सफल आयोजन हेतु हर स्तर पर आवश्यक सहयोग देने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

बैठक में विद्युत विभाग, जल निगम तथा विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद,सचिव अजय शुक्ला, विशेष सचिव रविंद्र कुमार, एम डी पंकज कुमार,अपर निदेशक श्रीमती ऋतु सुहास सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ

Next Post

घिसे या पुराने टायर बन सकते हैं हादसे की वजह, ऐसे पहचानें बदलने का सही वक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
घिसे टायर बन सकते हैं हादसे की वजह, ऐसे पहचानें बदलने का सही वक्त

घिसे या पुराने टायर बन सकते हैं हादसे की वजह, ऐसे पहचानें बदलने का सही वक्त

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

छह दिन में करीब साढ़े 10 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

22/01/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने भारामल मंदिर में की पूजा-अर्चना, जमीन पर बैठकर किया प्रसाद ग्रहण

27/12/2023
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

26/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version