• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव-राहुल गांधी छोटे मियां और बड़े मियां हैं एक ने बाप का अपमान किया तो दूसरे ने मां का: एके शर्मा

Writer D by Writer D
24/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, रायबरेली
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने अपने रायबरेली भ्रमण के दौरान रायबरेली क्लब में जनपद के शहरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसके अन्तर्गत लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से 100 सड़कों का निर्माण/मरम्मत कार्य शामिल है। इसी प्रकार विद्युत विभाग के बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत 04 करोड़ 25 लाख के 07 कार्य व आर0डी0एस0एस0 योजना के अन्तर्गत रूपये 01 करोड़ 02 लाख के 04 कार्याे का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र दिये गये।

मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद रायबरेली का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है, रायबरेली देश व प्रदेश की राजनीति का महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयास से आज रायबरेली में बहुत ही तीव्र गति से विकास कार्य कराये जा रहे है, जिससे लोगों के जीवन को सुलभ व सरल बनाया जा सकें, इसी क्रम में आज लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत के 100 से अधिक सड़कों का नवीनीकरण/मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया है। अदिति सिंह के प्रयास से रायबरेली शहर में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत अनेकों कार्य कराकर लोगों के जीवन को सुलभ बनाने के साथ रायबरेली को एक नई पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। आज से पहले जनहित के इतने सारे कार्य एक साथ कभी नहीं हुए, इन कार्याे का श्रेय अदिति सिंह को जाता है, जिनके अथक प्रयास से यह संभव हो सका।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पिछले 02 वर्ष में नगर पालिका रायबरेली सदर क्षेत्र में वर्ष 2023-24 में 76 करोड की परियोजनायें व वर्ष 2024-25 में 73 करोड़ की परियोजनाओं के लिये धन आवंटित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के दर्जनों लाभार्थियों को आवास, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत सेकड़ों लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति किया गया। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी स्वदेशी की बात करते है तो यह तभी सम्भव है जब हम स्वदेशी को बढ़ावा देंगे, स्वदेशी कारीगारों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे, छोटे व्यापारियों का व्यापार बढायेगें, ऐस तमाम लोगों को मजबूत कर आत्मनिर्भर बनायेंगें। देश को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पूरा करने के लिये केन्द्र व प्रदेश की सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है और देश को आत्मनिर्भर बनाने में उ0प्र0 ग्रोथ इंजन साबित होगा।

खाली सहाट रामलीला स्थल का किया निरीक्षण

नगर विकास मंत्री ने खाली सहाट रामलीला स्थल का वंदन योजना अंतर्गत चल रहे सुन्दरीकरण कार्य की गुणवत्ता परखी और मंदिर में पूजा अर्चना भी की

हरी झंडी दिखाकर सड़कों के मरम्मत कार्य का किया शुभारंभ

नगर विकास मंत्री ने घंटाघर तिराहे से लेकर मधुबन क्रॉसिंग रोड तक सड़कों के मरम्मत कार्य को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से लोगों की जाम की समस्या समाप्त होगी और आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सदर विधायक इसके लिए काफी लंबे से प्रयास कर रही थी उनके इन कार्यों की उन्होंने सराहना की और कहा कि जल्दी यह कार्य पूरे हो जाएंगे।
इसके उपरांत नगर विकास मंत्री ने सदर विधायक के साथ नगर व्यापारियों के साथ संकल्प अभियान के अंतर्गत घटी जीएसटी दर का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे न केवल व्यापारियों को अपितु आम लोगों को भी लाभ होगा।

ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा (AK Sharma) ने रायबरेली में विपक्षियों पर साधन निशाना

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि दीपावली में दीया जलाने का विरोध करने वालों को इटली एक्सपोर्ट कर देना चाहिए। वही क्रिसमस मनाया करेंगे। उन्होंने कहा कि दीपज्योति नमोस्तुते का इन्हें मतलब ही नहीं मालूम है। दीपज्योति: परब्रह्म दीपज्योति: जनार्दन। दीपो हरतु मे पापं दीपज्योति नमोऽस्तुते। अखिलेश यादव और राहुल गांधी छोटे मियाँ-बड़े मियाँ जैसे हैं। दोनों सुबहान अल्लाह हैं। एक ने बाप का अपमान किया तो दूसरे ने माँ का अपमान किया। ऐसे लोगों को रामचरित मानस में राक्षस कहा गया है। रामायण में माँ पार्वती के पूछने पर कि राक्षस कौन है भगवान शिव ने जवाब दिया है कि “मानहिं मातु पिता नहिं देवा। साधुन्ह सन करवावहिं सेवा॥ जिन्ह के यह आचरन भवानी। ते जानेहु निसिचर सब प्रानी॥” ये लोग राम के विरुद्ध हैं; मंदिर का विरोध किया। राम से जुड़ी मान्यताओं और भावनाओं को दुभाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को फेल पोलिटिकल प्रोडक्ट के रूप में म्यूजियम में रखना पड़ेगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) द्वारा मंच से प्रश्न पूछने पर जनता ने एक सुर में कहा कि बिजली अच्छी आ रही है। नगर विकास में भी ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। उन्हेंने कहा कि वो लोग राजनीति की दुकान सजाते हैं। हम विकास का मंदिर बनाते हैं।

Tags: ak sharma
Previous Post

शारदा कॉरिडोर-आस्था, धरोहर और विकास का संगम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Next Post

भाजपा सरकारें केवल झूठे वादे करती और जनता को भ्रमित करती है: अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकारें केवल झूठे वादे करती और जनता को भ्रमित करती है: अखिलेश

यह भी पढ़ें

UGC

UGC ने स्टूडेंट्स को अलर्ट, कहा- इन यूनिवर्सिटी में न लें एडमिशन, बर्बाद हो जाएगा करियर

21/03/2025
Life Imprisonment

नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के दोषी को आजीवन कारावास

03/11/2023
CM Yogi

दीपपर्व पर मुख्यमंत्री की अगवानी को उत्साहित है वनटांगिया समुदाय

30/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version