• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल के खिलाड़ियों को विरासत में मिली है प्रतिभाः एके शर्मा

Writer D by Writer D
15/08/2023
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में अत्याधुनिक मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल एवं जनसंचार विभाग में ऑडियो विजुअल स्टूडियो का उद्घाटन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) एवं प्रदेश के खेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने भवनों में प्रदान की गई सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय खेल के मामले में प्रदेश में सबसे ऊपर है। यहां के खिलाड़ी राज भवन लखनऊ में प्रति वर्ष सम्मानित होते आ रहे है। मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल में विधिवत पूजा-अर्चन के बाद फीता काटकर मंत्री द्वय ने उद्घाटन किया। खेल कूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस के पाठक एवं सचिव ओपी सिंह ने खेल विभाग की उपलब्धियों एवं अर्जित मेडलों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार एवं वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने अतिथियों स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पूर्वांचल की मिट्टी में ऊर्जा है, यहां के खिलाड़ियों को प्रतिभा विरासत में मिली है। विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों के लिए सुविधा का विस्तार आने वाले समय में सुखद परिणाम देगा।

युवा अपनी क्षमता और सामर्थ्य को पहचानेः एके शर्मा

प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध होने वाली यह नई सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होंगी। हमारा विभाग जौनपुर के लिए कई अन्य सुविधाएं लेकर आ रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की भी योजना बन गई है। अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है। जनसंचार विभाग में ऑडियो विजुअल स्टूडियो के उद्घाटन के पश्चात मंत्रीद्वय ने स्टूडियो का अवलोकन किया साथ ही अपना संदेश भी दिया।

जनसंचार विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने मंत्री द्वय का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो मानस पांडेय, विभाग के शिक्षक डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अवध बिहारी सिंह,डॉ. चंदन सिंह, डॉ अमित वत्स, आनंद सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, महामंत्री रमेश सिंह यादव, पंकज सिंह समेत विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaJaunpur newsup news
Previous Post

युवा अपनी क्षमता और सामर्थ्य को पहचानेः एके शर्मा

Next Post

अचानक बुलाई गई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
BJP Central Election Committee

अचानक बुलाई गई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

यह भी पढ़ें

Double chin Causes and treatment

डबल चिन ने खराब कर दी है चेहरे की सुदंरता, तो करें रोजाना व्यायाम

02/01/2022
Eight people died in a fire in a clothes factory

कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत

19/05/2025
CBSE

CBSE क्लास 10, 12 टर्म 2 की डेटशीट अगले हफ्ते हो सकती है जारी

27/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version