उत्तर प्रदेशमऊराजनीति

शांति कुंज गाय घाट पर एके शर्मा ने भगवान शिव का किया पूजन-अर्चन

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शांतिकुंज गाय घाट पर शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भगवान शिव एवं हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान अमरनाथ सेवा समिति के सदस्यों के साथ मंदिर के सुन्दरीकरण को लेकर चर्चा की। मंदिर के सदस्यों ने अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रुप से अध्यक्ष मुकेश चौधरी, सचिव राम शकल चौहान, महेन्द्र बरनवाल, लाल बहादुर चौहान, कौशल किशोर, जयप्रकाश प्रजापति, विनोद राजभर, योगेश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button