• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश बोले – भाजपा के राज में सुपर अपराध-भ्रष्टाचार

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर बताते हुए कहा कि भाजपा की नफरत फैलाने और असहिष्णुता को बढ़ावा देने की रीतिनीति के बुरे नतीजे सामने आने लगे हैं।

श्री यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर है। प्रदेश की जनता सकते में है। आखिर सरेआम हत्या, लूट और बलात्कार करने वाले इन अपराधी तत्वों के हौंसले किसके बलबूते पर फल-फूल रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस के महज 22 दिन में बढ़ गए 6 लाख से ज्यादा केस

उन्हाेंने कहा कि जब से भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ हुई है चौथे स्तम्भ पर लगातार हिंसक हमले होने लगे हैं। अपने मनमाफिक न लिखने वाले पत्रकारों पर खनन माफिया और भूमाफिया तो अपनी ताकत दिखाते ही रहे हैं अब स्थानीय अपराधी भी बेखौफ हो रहे हैं। स्वयं पुलिस कर्मी भी उनके साथी बन जाते हैं। ऐसे में न्याय पाने के लिए जनता कहां जाए।

भाजपा के राज की ‘सुपर अपराध-भ्रष्टाचार’ की
बन रहीं ऐसी ख़बरें, अब सुर्ख़ियाँ हर अख़बार की #भाजपा_का_राज_सुपर_अपराध_भ्रष्टाचार#नहीं_चाहिए_भाजपा#NoMoreBJP pic.twitter.com/Ihsy2rEZId

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 22, 2020

श्री यादव ने कहा कि गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों ने इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने भांजी से छेड़छाड़ के मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने कुछ किया नहीं उल्टे उन्हें शिकायत की जानकारी मिल गई। फिर तो बदमाशों की हिम्मत बढ़ गई। पुलिस ने यदि समय से कार्रवाई की होती तो पत्रकार की जान नहीं जाती।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में लोकभवन के सामने जिस महिला ने न्याय न मिलने पर आग लगाई थी उसकी मौत हो गई है। दबंगों पर कार्रवाई करने में पता नहीं क्यों पुलिस को पसीने आ जाते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही क्यों होती है। इस सबका दुष्परिणाम दुखद होगा ही।

विकास दुबे के फाइनेंसर की कार पर जानें किस बीजेपी विधायक के नाम का लगा है विधानसभा पास

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पत्रकार के आश्रित को 25 लाख रूपए भाजपा सरकार द्वारा दिए जाने की मांग करती हैं। इनके पीड़ित परिवारीजनों के प्रति सहानुभूति में समाजवादी पार्टी ने दो लाख रूपए की मदद की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ही अवैध खनन, अवैध शराब तस्करी, के धंधो में पैसा बनाने में लगे है। कानपुर अकबरपुर के भाजपा नेता ने मध्य प्रदेश के एक ज्योतिषी, उसके साथी का अपहरण किया। सत्ता संरक्षित ऐसे अपराधी न जेल जाते हैं न प्रदेश छोड़कर कहीं जाते है।

Tags: akhilesh yadavcm yogi adityanathCoronavirusCOVID-19National newsNEWSnews in hindiUttar PradeshYogi AdityanathYogi government unable to deal with rising corona casesअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी समाचारकोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने में योगी सरकार अक्षमकोरोना वायरसबीजेपीभाजपाभारतयोगी आदित्यनाथलखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

एक दिन में 45,650 सैम्पल की जांच के साथ कुल जांचों की संख्या हुई 16 लाख

Next Post

कालसर्प पूजन के नाम पर अंधविश्वास से रहे दूर

Desk

Desk

Related Posts

Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या कब है, जानें महत्व

23/07/2025
Kaal Sarp Dosh
Main Slider

काल सर्प दोष से है परेशान, निवारण के लिए सावन में करें ये उपाय

23/07/2025
Shivling
Main Slider

सावन में घर में स्थापित कर रहे है शिवलिंग, तो पहले जान लें ये नियम

23/07/2025
DRDO
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में DRDO के IR डिटेक्शन टेक्नोलॉजी केंद्र की होगी स्थापना

22/07/2025
Rivers
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश की नदियों को मिल रहा पुनर्जीवन, लौट रही हरियाली

22/07/2025
Next Post

कालसर्प पूजन के नाम पर अंधविश्वास से रहे दूर

यह भी पढ़ें

Brazil Plane Crash

ब्राजील में 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, सभी की मौत

10/08/2024

प्रियंका गांधी जनता को कर रही गुमराह, जमीनी हकीकत से हैं दूर : शाही

21/06/2021
Bigg Boss fame Rahul Vaidya missed out on taking another trophy after Bigg Boss?

राहुल वैद्य बिग बॉस के बाद एक और ट्रॉफी लेने से चूके?

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version