• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी जनता को कर रही गुमराह, जमीनी हकीकत से हैं दूर : शाही

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में गेहूं खरीद पर सवाल उठाये जाने पर घोर आपत्ति जाहिर की है। शाही ने कहा है कि प्रियंका गाँधी जैसे नेता से इस तरह के तथ्यहीन और झूठे बयान शोभा नहीं देते हैं।

प्रदेश के कृषि मंत्री ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि एक जिम्मेदार नेता होने के नाते प्रियंका गांधी वाड्रा को ऐसा पत्र लिखने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए थी और गेहूं खरीद के लिए सरकार के प्रयासों को देख समझ लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री से योगी सरकार की तारीफ की अपेक्षा तो नहीं की जा सकती है लेकिन कम से कम वह सरकार के इंतजाम का उल्लेख कर सकती थीं।

प्रियंका गांधी ने गेहूं खरीद सुनिश्चित करने के लिए CM योगी को लिखा पत्र

शाही ने कहा कि सदैव किसानों के हित में लगी योगी सरकार ने कार्यभार संभालते ही प्रदेश के 86 लाख से अधिक सीमांत किसानों को बड़ी राहत देने का काम किया था। सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर उनको राहत दी थी।

लक्ष्य से अधिक हुई खरीद

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी इस वर्ष गेहूं खरीद में रिकॉर्ड बना है। वर्तमान रबी सीजन में अब तक 12.84 लाख से ज्यादा किसानों से लगभग 56 लाख मीट्रिक टन से अधिक की गेहूं खरीद हो चुकी है, जबकि 90 फीसदी किसानों को भुगतान भी हो चुका है। शेष भुगतान यथाशीघ्र करा दिया जाएगा।

बर्फीली पहाड़ियों पर योग के सहारे​ ही ​दुश्मन के खिलाफ मोर्चा संभाले हैं​ ​​भारतीय जवान​

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार अब तक के कार्यकाल में गेहूं खरीद के 200 लाख मीट्रिक के लक्ष्य से अधिक 220 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर चुकी है, जो लक्ष्य का 110 प्रतिशत है। किसानों को अब तक सरकार 36,500 करोड़ से अधिक का भुगतान कर चुकी है।  इससे 45 लाख से भी अधिक  किसानों को लाभ मिला है। इसकी तुलना में अगर पिछली सरकार पर नजर डालें तो पता चलेगा कि 2012 से 2017 के बीच  222 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था लेकिन किसानों से 94.38 लाख मीट्रिक टन ही गेहूं खरीद की गई थी जो लक्ष्य का मात्र 42  प्रतिशत था। इस दौरान किसानों को कुल 12,808.67 करोड़ रुपए का ही भुगतान हो सका था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री को यह भी पता होना चाहिए कि इस बार रबी खरीद के सीजन में निर्धारित 15 जून तक की समय सीमा बढ़ाकर 22 जून कर दी गयी है जिससे किसान अधिक से अधिक अपना उत्पाद बेच सकें। इस वर्ष खरीद केंद्रों की संख्या भी पिछले वर्ष लगभग 5000 से बढ़ाकर 6000 की गयी खरीद में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए इस बार इ-पॉप मशीनों का प्रयोग किया गया और 72 घंटों के अंदर किसानों को उनका भुगतान उनके बैंक खातों में पहुंचाना सुनिश्चित किया गया।

धर्मांतरण कराने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो मौलवियों को STF ने दबोचा

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को इस तरह गुमराह करना प्रियंका गाँधी वाड्रा पर शोभा नहीं देता है। उनको पता होना चाहिए इस बार यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी भी किसान को अपना गेहूं बेचने के लिए दस किलोमीटर से अधिक न जाना पड़े और साथ ही साथ बरसात के मद्देनजर समस्त एहतियाती कदम उठाये गए। कोविड प्रोटोकॉल के पालन पर भी पूरा ध्यान रखा गया और सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर इसके लिए पूरे प्रबंध किये गए थे।

उन्होंने कहा कि ऐसे नेता जमीनी हकीकत से मुँह मोड़ लेते हैं जिसकी वजह से उनकी पार्टी अपना जनाधिकार खो देते हैं जैसा कांग्रेस के साथ हुआ। यही नहीं योगी सरकार ने साढ़े चार सालों में गन्ना किसानों को रिकार्ड 1 लाख 37 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया है जबकि  पिछली सरकार में 95 हजार करोड़ रुपए का भुगतान ही किया गया था। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानी को तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा। प्रदेश में किसान विज्ञान केन्द्र खोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा यह शर्म की बात है कि विपक्ष सत्ता के लोभ में प्रदेश की जनता को इस ढंग से गुमराह कर रहे हैं। प्रियंका जैसे नेताओं को पता होना चाहिए कि ड्राइंग रूम में बैठ कर राजनीति नही होती है, बल्कि जनता के बीच जा कर जमीन पर काम करने से ही जनता का दिल जीता जा सकता है।

Tags: cm yogipriyanka gandhisurya pratap shahiup news
Previous Post

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने नए गाने के साथ यूट्यूब पर मचाया तहलका

Next Post

सोनपरी फेम मृणाल कुलकर्णी के जन्मदिन के दिन जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Know special things related to Sonpari fame Mrinal Kulkarni on her birthday

सोनपरी फेम मृणाल कुलकर्णी के जन्मदिन के दिन जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

यह भी पढ़ें

Buddha Purnima

कब हैं बुद्ध पूर्णिमा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

11/05/2025
Paneer Butter Masala

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

08/10/2025
sara ali khan सारा आली खान

विक्रांत मैसी के साथ काम करेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version