• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर परिजनों से मिल प्रकट की शोक संवेदना

Writer D by Writer D
07/04/2024
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
Akhilesh Yadav met the family of Mukhtar Ansari

Akhilesh Yadav met the family of Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के यहां स्थित पैतृक निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोकसंवेदना प्रकट की।

इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा मुख्तार के मौत को असामान्य बताते हुए हत्या और साजिश बताया। उन्होंने सरकार द्वारा गठित किसी भी न्यायिक जांच टीम पर अविश्वास जताते हुए इस घटना कि जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग उठाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश रविवार को हेलीकॉप्टर से यूसूफपुर मोहम्मदाबाद स्थित शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग द्वारा मुख्तार अंसारी घर पहुंचे। जहां मृतक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी सहित सभी परिजनों से मिलकर अखिलेश ने शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्तार अंसारी के भतीजे व सपा विधायक शोएब अंसारी ‘मन्नू’ भी अखिलेश के साथ रहे। अखिलेश के यूसूफपुर मोहम्मदाबाद पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के सभी विधायक व संगठन के लोग भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने मुख्तार अंसारी की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण व हत्या बताया। सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहाकि इस सरकार में सबसे ज्यादा भेदभाव अन्याय हो रहे हैं। बलिया में सूदखोर के दबाव में व्यवसाई की लाइव मौत, न्याय के लिए न्यायालय के सामने आत्मदाह जैसी तमाम घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav)  सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का पहला काम होता है। जो सरकार जनता को न्याय नहीं दे सके वह सरकार जनता की नहीं हो सकती। वहीं उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में बताते हुए कहाकि यह पिलर भी आज खतरे में है। सही खबरें दिखाने पर पत्रकारों को जेल में डाल दिया जाता है। इसके साथ ही पत्रकारों पर किसी भी तरह से पुराने मामलों को उठाकर करवाई की जाती है।

मुख्तार अंसारी के घर जाएंगे अखिलेश यादव, परिवार से मिलकर शोक संवेदना करेंगे व्यक्त

अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर के बयान को बताते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव को लोकतंत्र का आखिरी चुनाव कराना चाहती है। ऐसे में मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वह इस सरकार को उखाड़ फेंके, जिससे देश में लोकतंत्र जिंदा रहे।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में अंसारी परिवार के साथ हैं और वह उनका दुख बांटने आए हैं। सरकार द्वारा गठित जांच टीम पर अविश्वास जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है। पूरी घटना की सच्चाई को सभी लोग जानते हैं, खुद सरकार भी जानती है। लेकिन वह सच्चाई सामने नहीं आने देना चाहेगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच से ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Tags: akhilesh yadavgajipur newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

गंगू रामसे ने 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, थे मशहूर सिनेमैटोग्राफर

Next Post

140 करोड़ लोगों के विकास के लिए मोदी जरूरी : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Rabri Devi
बिहार

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

30/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

‘विकसित भारत 2047’ हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन

30/05/2026
Next Post
CM Dhami

140 करोड़ लोगों के विकास के लिए मोदी जरूरी : धामी

यह भी पढ़ें

Cooperative Banks

यूपी के जिला सहकारी बैंकों की सुरक्षा होगी और पुख्ता, साइबर सिक्योरिटी कवच स्थापित करेगी योगी सरकार

04/06/2025
Modi Eye Care Hospital

मोदी आई केयर अस्पताल में आग, दम्पति की मौत

31/12/2022
मार्केट में धमाल मचाएगा iQOO का छोटू फोन! 7000mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिप से होगा लैस

iQOO का छोटू फोन मचाएगा धमाल! 7000mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिप से होगा लैस

25/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version