• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है : अखिलेश

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि विकासवाद का थोथा नारा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी नाकामियां छिपा रही है। सच यह है कि समाजवादी सरकार के समय हुए काम ही दिख रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है और सत्य पर्दे के पीछे छुपा दिया गया है। विकासवाद का थोथा नारा देकर अपनी नाकामियां छुपाई जा रही हैं जबकि सच यह है कि समाजवादी सरकार के समय हुए काम ही दिख रहे हैं और उन पर भाजपा की बस छाप लगाई जा रही है।

उन्होने कहा कि इस हकीकत को कौन नहीं जानता कि कोरोना की लहर में उत्तर प्रदेश में हर तरफ तबाही मची हुई थी। लोगों को अस्पतालों में न तो बेड मिल रहे थे न इलाज मिल पा रहा था। आक्सीजन का इतना अकाल था कि लोग तड़प-तड़प कर मर रहे थे। इलाज की दवाओं और इंजेक्शनों की खुलेआम काला बाजारी हो रही थी। हर तरफ चीत्कार मची हुई थी पर भाजपा सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई थी। मुख्यमंत्री और उनकी टीम बस बयानबाजी से ही काम चला रही थी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार वैक्सीन टीकाकरण को कोरोना से रक्षा कवच बताती रही है लेकिन हालात यह है कि प्रदेश में टीकाकरण के तमाम केन्द्र बंद हो गए हैं। नौजवान और बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए भटक रहे हैं। राजधानी लखनऊ में ही जो टीकाकरण केन्द्र खुले हैं उनमें पर्याप्त वैक्सीन डोज उपलब्ध नहीं हैं।

BJP की प्रदेश कार्य समिति में जमकर चले लात-घूसे, पदाधिकारी घायल

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्य निष्ठा की यह मिसाल है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा के अलावा डायल 100 जो अब 112 कर दी गई है। इन सभी सेवाओं को समाजवादी सरकार ने शुरू किया था आज उनकी दशा खराब है। इन सेवाओं के विस्तार की जगह उन्हें निष्क्रिय बना दिया गया है।

श्री यादव ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार की निष्क्रियता से हजारों लोग दाने-दाने को तरस गए। परिवार में मौतों का साया घना होता गया। बेहाल लोगों के दुःख दर्द में तब समाजवादी कार्यकर्ता ही सामने आए। जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। शोक संतप्त परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। दवाओं और आवश्यक इंजेक्शन तथा ऑक्सीजन की मदद भी पहुंचाई गई।

भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी के पास वस्तुतः विकास और प्रदेश का भविष्य संवारने का कोई विजन या कार्ययोजना नहीं होने से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के बजाय हर दिशा में पिछड़ा बीमारू प्रदेश बनता जा रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट में भी इसे फिसड्डी राज्य का दर्जा दिया गया है। भाजपा जान गई है कि केवल समाज में नफ़रत से ही वह अपनी राजनीति चला सकती है। जनता अब सन् 2022 में भाजपा से पूछेगी कि उसने अपने संकल्प-पत्र के वादों का क्या किया?

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav tweetLucknow Newsup news
Previous Post

सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ मिशन 2022 का आगाज करेगी भाजपा

Next Post

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को सतत जागरूक किया जाए : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
Next Post
cm yogi

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को सतत जागरूक किया जाए : योगी

यह भी पढ़ें

Electricity

प्रदेश में बिजली का आधारभूत ढांचा और होगा मजबूत

06/05/2022
Pankaj Chaudhary

जिला मुख्यालयों पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन स्थगित

13/05/2026

22 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

22/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version