• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ मिशन 2022 का आगाज करेगी भाजपा

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Categorized
0
mission 2022

mission 2022

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र और केन्द्र एवं योगी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता के बीच जायेगी।

भाजपा की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव अरूण सिंह, केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र प्रताप पांडेय और स्मृति इरानी दिल्ली से वर्चुअली शामिल हुयी वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डा दिनेश शर्मा मौजूद रहे। बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद लक्ष्मण आचार्य ने प्रस्तुत किया जिसका समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह व प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने किया।

Image

बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि हाल में ही हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 825 ब्लाक प्रमुखों में से 648 जीते ब्लाक प्रमुखों से भाजपा पंचायतों में जड़ तक मजबूत हुई है। पार्टी ने पंचायत जीत दर्ज कर कई मिथक तोड़ दिये है और निश्चित ही यह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मूल मंत्र के साथ विकास जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जर्नादन का दिया हुआ विश्वास है।

आज @BJP4UP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। pic.twitter.com/dDxc4YhmKO

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 16, 2021

वक्ताओं ने कहा “ हम 2022 सेवा ही संगठन के मूल मंत्र केन्द्र व उ0प्र0 सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ जनता में जायेंगे। भाजपा सरकार एक ऐसे भारत के निर्माण के संकल्प के साथ सेवारत् है जहां कोई गरीब बेघर ना हों, ना भ्रष्टाचार हो, ना अपराध हो, ना जातिवाद हो, ना संप्रदायवाद हो, ना आतंकवाद हो। इस संकल्प को दोहराते हुए लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय की प्रेरणा लें हम संगठन सेवा के माध्यम से जनसेवा की साधना को सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे और आगामी दिनों में आने वाले चुनावों में हम जनता की सेवा के लिए भारी समर्थन जुटाएगें।

मानवाधिकार से सम्बन्धित मामलों में सरकार अत्यन्त सजग एवं संवेदनशील : अवस्थी

प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक देश के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में चल रही विकास की इस धारा को प्रवाह मान करने के लिए इनका हृदय से आभार व्यक्त कर रही है एवं प्रदेश के लोकप्रिय सरकार को इस प्रदेश को जंगलराज से निकालकर सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की परिश्रम एवं पहल के लिए धन्यवाद देती है।

Tags: bjp mission 2022cm yogiJP naddaLucknow NewsMission 2022up news
Previous Post

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारेबाजी मामला: योगी बोले- यही है सपा असलियत

Next Post

भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी बोले—रोपवे परियोजनाएं देंगी पर्यटन और रोजगार को नया आयाम

02/09/2025
IISC

IISC स्नातकोत्तर के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा(जैम) 4 फरवरी से करेगा आयोजित

10/09/2020
cm dhami

धामी सरकार ने दीपावली पर बुजुर्गों को दिया बड़ा तोहफा

22/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version