• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अमीर खान ने टाला तारीखों का एलान

Desk by Desk
05/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन, राष्ट्रीय
0
Aamir Khan gets emotional after remembering the financial crisis of family

Aamir Khan gets emotional after remembering the financial crisis of family

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करा रहे आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का काम सुस्त हो जाने से कंपनी की चिंता बढ़ गई है। इस फिल्म का ही नहीं इसके बाद प्रस्तावित आमिर खान की अगली फिल्म ‘मुगल’ की शूटिंग का शेड्यूल भी गड़बड़ाता दिख रहा है। फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने इसकी शूटिंग ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के तुरंत बाद शुरू करने का दावा तो किया है, लेकिन खबरों की माने तो आमिर खान ने अभी इस बारे में एलान करने का मन नहीं बनाया है।

देश में म्यूजिक कैसेट्स के दाम आसमान से जमीन पर ला देने का काम टी सीरीज म्यूजिक कंपनी ने ही किया था। इसके संस्थापक गुलशन कुमार ने तमाम बड़े गायकों के कवर वर्जन गाने बनाकर दर्जनों नए गायकों को मौके दिए। सोनू निगम ने भी उस दौर में मोहम्मद रफी के गाने गाकर ही पहचान बनाई थी। गुलशन कुमार ने पहले से स्थापित म्यूजिक कंपनियों मसलन सारेगामा, टिप्स और वीनस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं और इसके चलते वह लोगों से दुश्मनी भी ले बैठे। इसी चक्कर में उनकी हत्या भी हुई।

 

गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार अपने पिता की बायोपिक बनाने की कोशिशें बरसों से कर रहे हैं। इस फिल्म का एलान उन्होंने पूरे पन्ने के विज्ञापन छपवा कर किया था, तब अक्षय कुमार ये रोल करने वाले थे। बाद में भूषण और अक्षय की पटी नहीं और अक्षय ने अपना नाम फिल्म से अलग कर लिया। इसके बाद आमिर खान की इस फिल्म में एंट्री हुई। आमिर खान ने फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर के साथ पहले काम करने को हां की, फिर ना की और फिर दोबारा हां की है। पर ये फिल्म शुरू कब होगी, इस बारे में कोई तयशुदा बात नहीं कर पा रहा।

जेल से छूटे युवक की फर्रुखाबाद में हत्या, काली नदी में फेंका शव

टी सीरीज के मौजूदा सीएमडी भूषण कुमार का दावा है कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का काम खत्म करने के तुरंत बाद आमिर खान ‘मुगल’ की शूटिंग शुरू कर देगे। लेकिन, इसके निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ की रिपोर्ट पर भी आमिर खान और उनकी टीम की पैनी नजर रही है। भूषण दावा चाहे जो करें लेकिन आमिर खान की प्राथमिकताओं में अभी ‘लाल सिंह चड्ढा’ ही पहले नंबर पर है। उन्होंने न तो अभी तक फिल्म ‘मुगल’ के बारे में कोई चर्चा फिर से शुरू की है और न ही इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि करने वाला बयान ही जारी किया है।

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पैरामाउंट पिक्चर्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक है। पैरामाउंट पिक्चर्स अपनी फिल्में भारत में वितरित करने वाली कंपनी वॉयकॉम 18 के जरिए इस फिल्म के निर्माण से जुड़ी हुई है। कोरोना काल शुरू होने के बाद से इस कंपनी की ले देकर फिलहाल यही एक फिल्म है जिस पर इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं। तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबास मिठू’ भी वॉयकॉम 18 को बनानी है। तापसी अपनी तरफ से फिल्म को लगातार चर्चाओं में बनाए हुए हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर इसकी निर्माण कंपनी ने कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है।

 

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comCoronavirusCOVID-19hindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News UpdatesNational newsNEWSnews in hindiहिंदी समाचार
Previous Post

जेल से छूटे युवक की फर्रुखाबाद में हत्या, काली नदी में फेंका शव

Next Post

मुठभेड़ में घायल हुआ शराब माफिया रमेश प्रधान, 31 संगीन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड में सौर ऊर्जा क्रांति की रफ्तार तेज, धामी ने जारी की ‘सौर जागरूकता स्मारिका’

28/05/2026
Twisha Sharma case
Main Slider

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पहली बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को किया अरेस्ट

28/05/2026
AAP leader Jaipal Singh Bau
Main Slider

AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ को सरेआम गोली मारी, पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

28/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

28/05/2026
Next Post
liquor mafia ramesh pradhan

मुठभेड़ में घायल हुआ शराब माफिया रमेश प्रधान, 31 संगीन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

यह भी पढ़ें

Hartalika Teej

कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, सुहागिन महिलाओं के लिए है महत्वपूर्ण

24/08/2024
Corona

देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 50 हजार नए मरीज

12/02/2022
cm yogi

पहले इसी उत्तर प्रदेश में सड़कें नहीं बनती थीं लेकिन राहजनी होती थी : सीएम योगी

07/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version