• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले इसी उत्तर प्रदेश में सड़कें नहीं बनती थीं लेकिन राहजनी होती थी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बिजनौर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/बिजनौर। पांच वर्ष पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दंगा, कर्फ्यू और पलायन नियति बन चुकी थी, कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता था, बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी, लेकिन पिछले पांच साल में प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ,  सुरक्षा का बेहतर माहौल बना औऱ पेशेवर माफिया और अपराधियों को गले मे तख्ती डालकर जान की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया। बेटियां माताएं व बहनें जिन अपराधियों से कांपती थीं, आज वही माफ़िया कह रहे हैं कि जान बक्श दो। हम ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिजनौर में जन चौपाल में कहीं।

डबल इंजन की सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नरक से निकाल कर बेहतर जीवन दियाः योगी

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले इसी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सड़कें नहीं बनती थीं लेकिन राहजनी होती थी। पांच वर्ष में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने इस पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नरक से निकाल कर बेहतर जीवन दिया। सपा बसपा के समय बिजली नहीं आती थी, क्योंकि चांदनी रात चोरों को अच्छी लगती है। ये डकैती इसी अंधेरे में डलवाते थे।

यूपी में अब बम नहीं फटता, गूंजता है हर-हर बम-बम : सीएम योगी

पश्चिमी यूपी की नियति बन चुकी थी दंगा, कर्फ्यू  और पलायनः योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि याद करिये यही दो लड़कों की जोड़ी थी, जब मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ था। एक लड़का दिल्ली में बैठा था तो दूसरा लखनऊ में बैठकर दंगाइयों को प्रश्रय देता था। आज जवाब देने का अवसर फिर से आ गया है। आज दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो कहां पहुंच जाएंगे। हम विकास भी कराएंगे तो बुलडोजर भी चलाएंगे। दंगाइयों, अपराधियों, माफियाओं के लिए सरकार का बुलडोज़र तैयार है।

डबल इंजन की सरकार में जनता को डबल और ट्रिपल लाभः योगी

मुख्यमंत्री ने पांच साल में सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि आपने पांच वर्ष में डबल इंजन की सरकार के काम को देखा, सरकार ने जनता को डबल और ट्रिपल तरीके से लाभ दिया। डबल इंजन की सरकार में मुफ्त आवास, मुफ्त राशन की डबल डोज और विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों को मिला। गरीब किसानों को फसल ऋणमाफी रही हो या फिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, या फिर 1 लाख 58 हजार करोड़ मूल्य का गन्ना भुगतान हो, सब तरह की सुविधाएं देने के प्रयास हुए हैं। किसानों को लागत को डेढ़ गुना कीमत मिले,  इसकी व्यवस्था की जा रही है।

प्रबुद्ध सम्मेलन में दहाड़े सीएम योगी, कहा- पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ अपने लिए सोचा

भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बेहतर कोरोना प्रबन्धन की वजह से लोगों का जीवन और आजीविका बचाई गई। उन्होंने लोगों को जोड़ते हुए पूछा कि यहां सभी लोगों ने वैक्सीन ले लिया है। तो जनता ने हां में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कहते थे कि यह मोदी वैक्सीन और भाजपा वैक्सीन है अब उन्हें जवाब देना है। उन चेहरों पर वोट के माध्यम से तमाचा मारिये। जब संकट की साथी भाजपा है तो किसी की जरूरत नहीं। जो संकट का साथी नहीं, वह अवसरवादी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी खराब मौसम की वजह से नहीं शामिल हो पाए, लेकिन हम उन्हें वर्चुअल सुनेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

यूपी वालों को गुंडा बताने वाली ममता अखिलेश के लिए करेंगी प्रचार : स्मृति ईरानी

Next Post

यूपी ने भरी हुंकार, एक बार फिर योगी सरकार : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post
pm modi

यूपी ने भरी हुंकार, एक बार फिर योगी सरकार : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

स्विट्जरलैंड Switzerland

स्विट्जरलैंड: कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाने के बाद 16 की मौत

27/02/2021
Boat

नदी की तेज धारा में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 24 लोग थे सवार; रेसक्यू जारी

11/08/2024
CM Nayab Singh Saini

नायब सिंह सैनी बोले- संकल्प पत्र के वादों को हूबहू धरातल पर पूरा करेगी राज्य सरकार

01/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version