• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CISF के 53वें स्थापना दिवस में शामिल हुए अमित शाह, इस वजह से चार दिन पहले  हो रहा है कार्यक्रम

Writer D by Writer D
06/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 53वां स्थापना दिवस आज रविवार में मनाया जा रहा है। गाजियाबाद स्थित CISF की 5वीं बटालियन में देश के गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं।

हर बार स्थापना दिवस 10 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब स्थापना दिवस कार्यक्रम 6 मार्च को हो रहा है। इसकी वजह इस बार 10 मार्च को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना है। गृहमंत्री इस दिन व्यस्त हैं। इस वजह से पहली बार स्थापना दिवस को चार दिन पहले मनाया जा रहा है।

गाजियाबाद स्थित सीआईएसएफ की 5वीं बटालियन में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस बार स्थापना दिवस की थीम महिलाओं के इर्द-गिर्द रहेगी। सीआईएसएफ में करीब 30 हजार महिलाएं हैं जो देशभर में साढ़े तीन सौ से ज्यादा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा संभाल रही हैं। इस बार परेड में महिलाओं की टुकड़ी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह टुकड़ी आतंकी होने की सूचना पर एक विशेष ऑपरेशन चलाएगी और आतंकियों को पकड़ने का डेमो करेगी।

10 मार्च 1969 को हुआ था CISF का गठन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) एक अर्धसैनिक बल हैं। इसका मुख्य कार्य सरकारी कारखानों (Government Factories) और अन्य सरकारी संस्थानों की सुरक्षा करना है। ये बल देश के महत्वपूर्ण संस्थानों को भी सुरक्षा देता है। इस बल का गठन 10 मार्च 1969 में किया गया था।

CISF का 50वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले-देश की सुरक्षा में CISF का अहम रोल

यह बल देश की आंतरिक सुरक्षा (Internal security), विशेष लोगों की सुरक्षा, मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि को भी सुरक्षा देता है। आपदाओं के समय मदद करने में CISF भी एक प्रमुख भूमिका निभाता है। CISF का संचालन केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) की तरफ से किया जाता है।

हर बार स्थापना दिवस 10 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब स्थापना दिवस कार्यक्रम 6 मार्च को हो रहा है।

CISF से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें –

>> साल 1969 में CISF ने 3000 की संख्या के साथ शुरुआत की। 52 साल में अलग पहचान बनाई।

>> आज CISF के पास 1 लाख 64 हजार संख्या बल है।

>> CISF देश के 354 संवेदनशील प्रतिष्ठानों को सुरक्षा दे रहा, इसमें निजी क्षेत्र के 11 संस्थान हैं।

>> पिछले साल 3570 स्थानों पर आग लगने की घटना में CISF ने 81 करोड़ की संपत्ति बचाई।

>> 2021 में 12 एयरपोर्ट पर 12 करोड़ रुपए की खोई हुई संपत्ति को यात्रियों तक पहुंचाया।

CISF में निकली ASI के पदों 690 वैकेंसी, cisf.gov.in पर करें आवेदन

>> दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर रोजाना 30 यात्रियों की जान बचाई जाती है।

>> दिल्ली मेट्रो रेल से पिछले साल 85 लाख की खोई संपत्ति वापस दिलाई गई।

>> 1004 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को सब इंस्पेक्टर का प्रमोशन आज दिया जा रहा है।

Tags: amit shahby election in up newsCISFcisf 53rd raising dayghaziabad news
Previous Post

सैरपुर थाने के उद्घाटन से पहले इंस्पेक्टर की मौत, ट्रक ने कार में मारी टक्कर

Next Post

चकेरी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान का इंजन फेल, बड़ा हादसा टला

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Chakeri Airport

चकेरी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान का इंजन फेल, बड़ा हादसा टला

यह भी पढ़ें

yogi government

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Coffee Ice Cream

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

09/06/2025
double murder

मथुरा: दिवाली की रात कॉस्मेटिक व्यापारी की हत्या, परिवार में मचा कोहराम  

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version