शिक्षा

IBPS RRB के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

सरकारी बैंक में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन IBPS की ओर से पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के तहत इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 1 जून 2023 से शुरू हो जाएगी. साथ ही डिटेल्ड नोटिफिकेशन भी कल ही ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in ही जारी होगा.

IBPS की तरफ से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, RRB PO और क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से 21 जून 2023 तक चलेगी. वहीं, प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे बताए तरीके से अप्लाई कर सकेंगें.

IBPS RRB 2023 के लिए करें अप्लाई

>> आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा.

>> वेबसाइट पर जाते ही CRPs RRB के लिंक पर क्लिक करना होगा.

>> मांगी गई डिटेल्स फीड करके पहले रजिस्ट्रेशन करें.

>> रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

>> आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी नाबार्ड और आईबीपीएस के परामर्श से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर में होगा. हालांकि, मेन्स परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है.

एप्लीकेशन फीस

इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी और ओबीसी उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 850 रुपये जमा करने होंगे. इसमें एससी, एसटी और द्विव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करने होंगे. फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, ई चालाव और डेबिट कार्ड से कर सकते हैं.

DU में एडमिशन के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ऐसे मिलेगा दाखिला

बता दें कि बैंक में क्लर्क के पद पर नौकरी के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 28 साल की बीच होनी चाहिए. वहीं, पीओ के पद पर 18 से 30 साल के उम्र वाले युवा आवदेन कर सकते हैं. सीनियर मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए 21 साल से 40 के बीच की उम्र होनी चाहिए. ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button