• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ए आर रहमान के गुरु उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन, संगीत जगत में शोक

Writer D by Writer D
17/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Ustad Ghulam Mustafa Khan dies

Ustad Ghulam Mustafa Khan dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनियाभर में मशहूर शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब का 89 साल की उम्र में मुम्बई के बांद्रा स्थित अपनी ही घर में निधन हो गया। तकरीबन 15 साल पहले वो ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे और उन्हें लकवा मार गया था।

तभी से वे बीमार चल रहे थे, चलने फिरने‌ की हालत में नहीं थे और घर में ही उनका इलाज चल रहा था। उनके बेटे रब्बानी मुस्तफा खान ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका निधन आज दोपहर तकरीबन 12 से 12.15 बजे के बीच हुआ है।

उल्लेखनीय है कि उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को 1991 में पद्मश्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म भूषण पुरस्कारों से नवाजा गया था। संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें शाम 7.30 बजे सांताक्रूज कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Mujhe abhi abhi ye dukhad khabar mili hai ki mahan shastriya gayak Ustad Ghulam Mustafa Khan Saheb is duniya mein nahi rahe. Ye sunke mujhe bahut dukh hua. Wo gayak to acche the hee par insaaan bhi bahut acche the. pic.twitter.com/l6NImKQ4J9

— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) January 17, 2021

1931 में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में जन्मे और रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले गायक गुलाम मुस्तफा खान ने मृणाल सेन की चर्चित फिल्म ‘भुवन शोम’ से अपने गायकी के करियर की शुरुआत की थी। हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले गुलाम मुस्तफा खान ने ‘उमराव जान’, ‘आगमन’, ‘बस्ती’, ‘श्रीमान आशिक’ जैसी फिल्मों में भी अपनी गायकी का नायाब अंदाज पेश किया था। उन्हें संगीत के क्षेत्र में ‘जूनियर तानसेन’ के नाम से भी बुलाया जाता था।

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होंगी प्रियंका गांधी: प्रमोद तिवारी

लता मंगेशकर ने गुलाम मुस्तफा खान के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए लिखा कि वे गुलाम मुस्तफा खान के मौत का काफी अफसोस है और वे महज महान शास्त्रीय गायक ही नहीं, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे।

उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान अपने‌ पीछे चार बेटे, चार बेटियां और पत्नी छोड़ गये हैं।

The sweetest teacher of all ..May the Ghafoor-ur-Rahim give you a special place in the next world 🌹🌺🌻🌼🌷#UstadGhulamMustafa 🇮🇳 https://t.co/dx9Lhc2cXB

— A.R.Rahman (@arrahman) January 17, 2021

जानी-मानी गायिका आशा भोसले, गीता दत्त, मन्ना डे, सोनू निगम, हरिहरण, शान जैसे तमाम गायकों के करियर में गुलाम‌ मुस्तफा खान का भी अहम योगदान रहा है। बॉलीवुड के तमाम गायक उन्हें अपना गुरु मानते रहे हैं।

Tags: A R rahmanBollywood NewsLata MangeshkarSonu NigamUstad Ghulam Mustafa Khan dies
Previous Post

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होंगी प्रियंका गांधी: प्रमोद तिवारी

Next Post

1 करोड़ की रिश्वत लेते रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को CBI ने किया गिरफ्तार, 20 ठिकानों पर छापेमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
DGP
Main Slider

चार साल बाद यूपी पुलिस को मिलेगा परमानेंट DGP… जानें कौन रेस में सबसे आगे?

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Deadly attack on Congress candidate Jagdev Singh Jagga
Main Slider

चुनावी हिंसा से दहला पंजाब: कांग्रेस प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

26/05/2026
Next Post
bribe

1 करोड़ की रिश्वत लेते रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को CBI ने किया गिरफ्तार, 20 ठिकानों पर छापेमारी

यह भी पढ़ें

Hemkunt Sahib Yatra

हेमकुंट साहिब यात्रा का पहला जत्था रवाना

20/05/2026
Helper of the poor 'Vishalakshi Foundation' is providing help day and night

गरीबों का मददगार ‘विशालाक्षी फाउंडेशन’ रात दिन पहुँचा रहा मदद

05/06/2021
Sonam Wangchuk

NGO का लाइसेंस रद्द होने के बाद सोनम वांगचुक अरेस्ट, लेह में इंटरनेट सेवा बंद

26/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version