Categorized

फिल्म ‘एक विलेन 2’ में जॉन अब्राहम के साथ अर्जुन कपूर की भी एंट्री

नई दिल्ली| बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी और प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों फिल्म ‘एक विलेन’ का दूसरा पार्ट ‘एक विलेन 2’ की तैयारी में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो गई है। पहले अर्जुन वाला किरदार आदित्य रॉय कपूर करने वाले थे लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया और इसके बाद अर्जुन को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया।

अटॉप्सी रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की गर्दन पर दिखे लिगेचर मार्क

बता दें कि मोहित और अजुर्न ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में साथ काम कर चुके हैं इसलिए दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। ‘एक विलेन 2’ में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी।

बता दें कि अर्जुन कपूर इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी अनटाइटल रोमांटिक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

महेश भट्ट, जिया खान का हाथ पकड़े हुये वाला पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘फिल्म के निर्देशक काशवी, जॉन अब्राहम, भूषण जी और मेरी टीम दिन-रात स्टार्स की सुरक्षा और सहज महसूस कराने में लगे हुए हैं। हम राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।

Related Articles

Back to top button