• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हुयी अयोध्या, राम भक्तों में गजब का उत्साह

Writer D by Writer D
15/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Pran Pratistha

Ram Mandir Pran Pratistha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya ) में 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) कार्यक्रम के पूर्व मकर संक्राति पर शुरू हुए विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में श्रीराम की महिमा के बखान से राम नाम की धुन और जय श्री राम के नारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था।

यहां कानों पर बस राम भक्ति के भजन के स्वर ही पड़ रहे थे। लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम अपने अराध्य श्रीराम लला के दर्शन के लिए बढ़ते वक्त जगह-जगह अपने ही निराले अंदाज में भजन-कीर्तन कर रहे थो तो सैकड़ों कलाकार रामराज्य के वैभव को रंगोली से सड़क पर उकेर रहे थे।

इस बीच, हर दस कदम पर सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के जवान योगी सरकार द्वारा अयोध्या में की गई चाक-चौबंद सुरक्षा की मुस्तैदी को बयां कर रहे थे। अयोध्या (Ayodhya ) धाम में लता चौक से लेकर श्रीराम मंदिर तक ये सभी नजारे देखने को मिले। मकर संक्रांति के अवसर पर योगी सरकार द्वारा कलयुग में स्थापित त्रेतायुगीन अयोध्या धाम के पौराणिक वैभव को देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जो राम धुन में रमे हुए थे। वहीं, उनके स्वागत में अयोध्यावासी भी बड़ी संख्या में जगह-जगह पलके बिछाए हुए थे।

अवध यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट के 200 कलाकार लता चौक से श्रीराम मंदिर तक करीब 2 किलोमीटर रोड पर रामराज्य के वैभव को अपनी रंगोली से उकेर रहे थे। वह डबल डिवाइडर रोड के दोनों किनारे और बीच में रंगोली बना अपना उत्साह बयां कर रहे थे। इसके साथ ही अयोध्या धाम के भीतरी हिस्से में नवनिर्मित राम पथ, धर्म पथ, भक्त‍ि पथ और रामजन्मभूमि पथ पर फसाड लाइटिंग, म्यूरल पेंटिंग, विंटेज विक्टोरियन सोलर टेल लैंप, आर्टिस्टिकली डिजाइंड आर्क लैंप, प्रॉपर पेवमेंट, इनलैंड ड्रेनेज व कॉनक्रीट लेआउट कैरियज वे, ग्रीनरी इनेबल्ड डिवाइडर आनंद की अनुभूति करा रही थी।

वहीं, सुरक्षा के मद्​देनजर हर दस कदम पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का बोध करा रही थी। इतना ही नहीं आर्मी की डोगरा रेजीमेंट ने भी च्प्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाल रखा था, जो जनमानस को सुरक्षा का सुखद अहसास करा रही थी।

Tags: ayodhya newsram mandir inaguratesramlalla pran pratishtha
Previous Post

श्रीरामलला की वर्तमान मूर्ति भी मूल मंदिर के मूल गर्भ गृह में होगी स्थापित

Next Post

अग्निवीर योजना ने खराब किया नौजवानो का भविष्य : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अग्निवीर योजना ने खराब किया नौजवानो का भविष्य : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने मेधावी छात्रों से की भेंट

16/12/2022

सारा को स्टेप मदर करीना कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

12/08/2021
Jaunpur Encounter

‘चवन्नी’ एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का इनामी था बदमाश

02/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version