• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CO सिटी मेरी हत्या करवाना चाहते थे, बजरंग मुनि के आरोप से मचा हड़कंप

हत्या के लिए आज़म खान से लिए थे 2 करोड़ रुपए

Writer D by Writer D
25/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। जिले में 10 दिन जेल में रहने के बाद बाबा बजरंग मुनि (Bajrang Muni) अब बाहर आ चुके हैं। जेल से छूटने के बाद बाबा बजरंग मुनि का एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें बाबा ने सीतापुर पुलिस और सीओ सिटी (CO City) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और बाबा की मांगों पर टीम का गठन कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बाबा ने आरोप लगाया, सीओ सिटी पीयूष सिंह जेल में ही उनकी हत्या करवाना चाह रहे थे, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। बाबा के आरोपों की जांच अब सीओ सदर के नेतृत्व में बनी टीम करेगी।

आजम खां से पैसे लेकर हत्या करवाने का आरोप

महंत बाबा बजरंग मुनि सीओ सिटी पीयूष सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, वह मेरी पहले भी हत्या करवाना चाह रहे थे। जेल में भी हत्या करवाने का प्रयास किया। सीओ सिटी ने आजम खां से मिलकर 2 करोड़ रुपए लिए थे और हत्या की साजिश रची थी। बाबा ने कहा, वह भारतीय दंड सहित का पूरा समान करते हैं। इसलिए अपनी गिरफ्तारी बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से की थी।

बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

बाबा ने कहा, गिरफ्तारी के बाद जब उनके समर्थक विरोध कर सड़कों पर आए तो सीओ सिटी पीयूष सिंह ने उनके समर्थकों पर लाठी बरसाई और समुदाय विशेष के लड़कों से समर्थकों के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी करवाई। बाबा ने कहा, अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं होती तो वह राजधानी पैदल ही कूचकर मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगे और न्याय मांगेंगे।

एसपी आरपी. सिंह ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एडिश्नल एसपी उत्तरी राजीव दीक्षित, सीओ सदर प्रवीण यादव और एडीएम सदर अनिल को भेजकर मामले की रिपोर्ट मांगी है। एडिश्नल एसपी ने बाबा के आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। पुलिस ने बाबा को आस्वाशन दिया कि जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद बाबा ने लखनऊ जाने के कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है।

Tags: bajrang munilive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiSitapur Jailsitapur newsTodays Newsup news
Previous Post

बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

Next Post

इमैनुएल मैक्रों लगातार दूसरी बार बने राष्ट्रपति

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Emmanuel MacronFranceinternational News

इमैनुएल मैक्रों लगातार दूसरी बार बने राष्ट्रपति

यह भी पढ़ें

कश्मीरा शाह और रुबीना दिलैक के बीच मचा बवाल, अभिनव शुक्ला ने भी दिया जवाब

12/10/2021
dead body

घर के बाहर बैठी वृद्धा को सांड़ ने उठाकर पटका, पलभर में उखड़ गई सांसें

18/09/2021
Azam Khan

जौहर ट्रस्ट से आजम खान ने दिया इस्तीफा, परिवार के इस सदस्य को सौंपी ट्रस्ट की कमान

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version