• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुराने मटके का ऐसे करें यूज, आपकी क्रिएटिविटी के हो जाएंगे फैन

Writer D by Writer D
08/03/2024
in फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें तभी प्यास बुझती हैं जब पानी ठंडा हो और इसे ठंडे पानी का पारंपरिक साधन हैं मटका (Matka) । हांलाकि आजकल मटके (Matka) की जगह लोग फ्रिज का पानी पीने लगे हैं जो कि सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता हैं। मटके का पानी ठंडा रहने के साथ ही बहुत गुणों वाला होता हैं। देखा जाता हैं कि लोग हर गर्मी में नया मटका डालते हैं और पुराने को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने मटके का भी बहुत उपयोग हैं और इसे फेंकने के बजाय आप कई और तरह से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मिट्टी से बना यह घड़ा आपके किस-किस काम आ सकता है। तो आइये जानते हैं…

शो-पीस बनायें

पुराने मटके पर मनचाही पेंटिंग बनाकर आप इसको शो-पीस की तरह से घर में सजा सकते हैं। इसके साथ ही आप मटके पर कलर पेपर या क्ले से डिजाइन बनाकर इसको घर के किसी कॉर्नर में सजा सकते हैं। अगर मटके का साइज़ छोटा है तो आप इसमें छोटे-छोटे छेद कर इसके अंदर बल्ब फिक्स कर सकते हैं जो फेरी लाइट का लुक देकर आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। घड़ों पर बहुत ही सुंदर पेटिंग बनाई जा सकती है, इंटरनेट से कोई भी तस्वीर लेकर आप उसपर ट्राई कर सकती हैं। अगर आप घर की सजावट में दिलचस्पी रखती हैं तो मिट्टी के इस घड़े को पेंट कर खास जगह पर रख सकती हैं।

tips to use matka,household tips

बनाएं गमला

जरूरी नहीं कि आप पेड़ पौधों को लगाने के लिए नया गमला लाएं, पुराने घड़े को भी गमले का रूप दिया जा सकता है। मटके में फूल, पौधे या फिर सब्जियां आसानी से उगायी जा सकती हैं। मिट्टी और खाद मिक्स कर कोई भी पौधा लगाया जा सकता है। हालांकि आप इंडोर प्लांट लगाना चाहती हैं तो छोटा घड़ा लें, अगर घर की छत पर पौधा उगाना चाहती हैं तो बड़े घड़े का उपयोग कर सकती हैं। पुराने बेकार मटके को आप खूबसूरत फ्लॉवर पॉट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसको रंग-बिरंगा भी बना सकते हैं। इसमें आप इनडोर प्लांट्स को लगाकर घर के अंदर भी रख सकते हैं।

कुकिंग कर सकते हैं

मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने और खाने का ट्रेंड इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों की मांग को देखते हुए बाजार में मिट्टी के बर्तनों की भरमार है। अगर आपके पास छोटे साइज़ का मटका है तो आप भी इसे कुकिंग करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप खिचड़ी, बिरयानी और सब्जियों को कुक कर सकते हैं। इसमें पकाया हुआ खाना आपको बेहद लज़ीज़ लगेगा।

tips to use matka,household tips

किचन में करें इस्तेमाल

दाल, चावल या फिर चना इन चीजों को रखने के लिए पुराना घड़ा इस्तेमाल किया सकता है। जरूरी नहीं आप इन चीजों को रखने के लिए डब्बे या फिर जार का ही उपयोग करें, आप चाहें तो दालों को पुराने घड़ों में रख सकती हैं। यकीन मानिए इससे अनाज खराब नहीं होगा बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। आप चाहें तो मटकों का इस्तेमाल सब्जी रखने के लिए भी सकती हैं, बस घड़े का ढक्कन खुला रखें।

tips to use matka,household tips

पक्षियों के लिए रखें पानी

अगर मटका छोटे साइज़ का है या चौड़े मुंह का है तो आप इसको पक्षियों के लिए पानी रखने के काम में भी ले सकते हैं। अपने घर की छत या बालकनी में इसमें पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें। इस तरह से आप पक्षियों की प्यास बुझाने में मदद कर सकेंगे। अगर मटका बड़े साइज का और गहरा है तो आप इसके ऊपरी हिस्से को थोड़ा सा तोड़कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags: household tipstips to use matka
Previous Post

घर के मंदिर में रखें तुलसी के इतने पत्ते, होगा फायदा

Next Post

महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपये घटे

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyeliner
फैशन/शैली

ऐसे बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

28/06/2026
mug omelette
Main Slider

आपकी क्रिएटिविटी दिखाएगा ये ऑमलेट, नोट करें Recipe

28/06/2026
Chicken Nuggets
फैशन/शैली

क्रिस्पी चिकन नगेट्स से इफ्तारी को बनाएं टेस्टी, नोट कर लें रेसिपी

28/06/2026
beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Next Post
pm modi

महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपये घटे

यह भी पढ़ें

Gold Biscuits

यूपी एसटीएफ़ ने बरामद किया 13 किलो सोने के बिस्किट, कीमत उड़ा देगी होश

14/10/2023
Basant Panchami

तुलसी पूजन दिवस पर करें ये काम, मिलेगा श्री हरी और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

24/12/2025
cm yogi

CM योगी का आज मेरठ दौरा, संक्रमित गांवों का करेंगे निरीक्षण

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version