• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेड़ पर लटका मिला भीम आर्मी के कार्यकर्ता का शव

Writer D by Writer D
21/09/2022
in अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अम्बेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र में एक गांव के बाग में पेड़ से लटका (Hanging) युवक का शव मिला। मृतक की पहचान भीम आर्मी के कार्यकर्ता के रूप में हुई है। परिवार ने यह आरोप लगाया है कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।

पुलिस को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया और शव को उतारने से रोक दिया। हंगामे की सूचना पाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे और आरोपितों की गिरफ्तारी के आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आलापुर थाना के जमलापट्टी गांव के नसीरपुर मजरे के अरुण कुमार का शव मंगलवार को उसके घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बाग में पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवार एवं ग्रामीणों ने शव की दशा को देखकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। शव के दोनों हाथ पीछे की तरफ मोड़कर तो वहीं पैर जमीन से लगकर घुटनों से मोड़कर बंधा हुआ था।

इधर, सूचना पाकर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शव को पेड़ से उतारने से रोक दिया। इस बीच बवाल बढ़ा तो जहांगीरगंज, बसखारी, राजेसुलतानपुर और हंसवर थाने की पुलिस पहुंच गई। डीएम सैमुअल पाल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को यह आश्वासन दिलाया कि अपराधी कोई भी उसे गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पूछताछ के दौरान परिवार ने यह आरोप लगाया है कि भूमि के विवाद में अरुण की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। ग्राम प्रधान की भूमिका पर भी सवाल उठाए है। परिवार ने यह भी बताया कि पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए मृतक के पुत्र के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी नेपरिवार को हर संभव मदद और इस प्रकरण में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Tags: ambedkarnagar news
Previous Post

बड़ौत की फैक्ट्री में बंगाल एसटीएफ का छापा, एक गिरफ्तार

Next Post

चार करोड़ 61 लाख की अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
arrested

चार करोड़ 61 लाख की अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Lines

किस भगवान के पूजन से मिलेगा लाभ, बताती है रेखाएँ

11/07/2025
shot to dead

ठंडी रोटी देने पर ढाबा मालिक को मारी गोली, दो युवक गिरफ्तार

24/12/2020
loot

असलहे के दम पर युवक से 1.64 लाख की लूट

13/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version