• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूपेश बघेल बोले- राहुल गांधी से इतना क्यूं डरती है भाजपा ?

Desk by Desk
28/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, छत्तीसगढ़, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा भारतीय राजनीति में व्यापक मौजूदगी रखने वाले गांधी-नेहरू परिवार से भयभीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र विकल्प है। बघेल ने कहा कि भगवा पार्टी गांधी से बहुत डरती है, क्योंकि वह लगातार लोगों को प्रभावित करने वाले प्रासंगिक मुद्दे उठाते है।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा किसी से सबसे ज्यादा भयभीत है तो वह गांधी-नेहरू परिवार है। जब इंदिरा गांधी सत्ता में आई थीं, तब यही जनसंघ के लोग उन्हें गूंगी गुड़िया कहते थे। इस वाक्य का इस्तेमाल कर वे उनका मजाक उड़ाते थे। बघेल ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि लेकिन, इंदिरा गांधी ने अपने काम के जरिये साबित कर दिया कि वह एक लौह महिला थीं। जब उन्हें मौका मिला, उन्होंने पाकिस्तान का विभाजन कर बांग्लादेश बनाया। दुनिया ने ऐसा पहले नहीं देखा था जो उन्होंने किया था।

राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा सांसद (राहुल) देशभर में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ने वाले एकमात्र अखिल भारतीय नेता हैं। बघेल ने सवाल किया कि राहुल गांधी से भाजपा इतना डरती क्यों है? जबकि वह सिर्फ एक सांसद हैं। क्योंकि, राहुल जमीन से जुड़े नेता हैं। वह आम लोगों की आवाज सुनते हैं और उनके मुद्दे उठाते हैं।

बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का केशव प्रसाद मौर्य ने किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि गांधी हर वर्ग -युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों और अनुसूचित जनजातियों के बारे में बोलते हैं। बघेल ने कहा कि यही कारण है कि भाजपा उनसे डर गई है, क्योंकि वह सच बोलते हैं। राहुल लोगों के दिल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी एकमात्र विकल्प हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद जून में चुनाव होगा। जब उनसे पूछा गया कि राहुल के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस नेता में इस तरह के विश्वास का क्या कारण है? तो मुख्यमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनके पास यह स्वीकार करने का नैतिक साहस था।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में कड़ी मेहनत की। बालाकोट ‘सर्जिकल स्ट्राइक के कारण भाजपा को भावनात्मक आधार पर वोट मिले। लेकिन, उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे अभी भी मान्य हैं । वह राष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र नेता हैं। वर्ष 2019 के आम चुनावों के बारे में बघेल ने कहा कि पुलवामा की घटना होने से पहले भाजपा नेता पार्टी छोड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने नोटबंदी या जीएसटी के लिए वोट नहीं मांगे। इसके बजाय, उन्होंने ‘सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हमारी सेना की वीरता को रेखांकित करते हुए वोट मांगे।

बघेल ने कहा कि और वे अभी भी यह नहीं बता पाए हैं कि 300 किलोग्राम आरडीएक्स उस स्थान पर कैसे पहुंचा? जिसके कारण हमारे 40 जवान शहीद हो गये। इसकी कोई जांच नहीं हुई है। यह एक बड़ा सवाल है। पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा, लेकिन सभी इसका स्वागत करेंगे।

Tags: Bhupesh BaghelCongress leader Rahul Gandhihindi newsnews in hindirahul gandhiकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म पर किया अपना रोष प्रकट...भूपेश बघेलराहुल गांधी
Previous Post

पश्चिम बंगा‌ल और देश को ममता और मोदी से बचाना जरूरी : भूपेश बघेल

Next Post

मोदी और दीदी की कार्यशैली एक जैसी, दोनों ने किया विश्वासघात : अधीर रंजन

Desk

Desk

Related Posts

Laptop
Main Slider

लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच, इन ट्रिक्स से हटाएं

03/03/2026
Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Holi Milan function organised in Haryana Assembly
Main Slider

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

02/03/2026
Next Post

मोदी और दीदी की कार्यशैली एक जैसी, दोनों ने किया विश्वासघात : अधीर रंजन

यह भी पढ़ें

Trip

सफर में भी लगेंगी फ्रेश, ध्यान में रखे यह बातें

10/09/2025

रजनीश दुबे के निजी सचिव के आत्महत्या के प्रयास मामले में इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित

31/08/2021

शामलीः नहर में डूबे दो लड़के, मचा कोहराम

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version