• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का केशव प्रसाद मौर्य ने किया निरीक्षण

Desk by Desk
28/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
केशव प्रसाद मौर्य keshav parsad maurya

केशव प्रसाद मौर्य

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद  मौर्य ने रविवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में ​वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत दर्शन पूजन के बाद उन्होंने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।

मैं चाहता हूं कि कांग्रेस मजबूत हो और देश की विभाजनकारी ताकतों से लड़े: फारूक अब्दुल्ला

विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने ललिताघाट से मोटर बोट पर सवार होकर अस्सीघाट तक गंगा में नौका विहार भी किया। इसके पहले उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र स्थित मां अन्नपूर्णा के दरबार में गर्भगृह में जाकर विधिवत दर्शन पूजन किया।

दर्शन पूजन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए विश्वनाथ धाम कारीडोर का कार्य जिस दिन पूर्ण हो जाएगा वह एक अलौकिक दृश्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लगातार विकास के कार्य कर रहे हैं। ऐसा कार्य इतिहास में कभी नहीं हुआ।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी में विकास की बहुत सी परियोजनाएं पूरी हो रही हैं, बाबा की नगरी एवं गंगा तट पर श्रद्धा रखने वाले पर्यटकों के लिए यहां दो दिन क्या 10 दिन भी कम हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के चार साल के उपलब्धियों का बखान कर कहा कि चार साल का कार्य बेमिसाल है। पिछली सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में जनता भयभीत थी। अपराधियों का बोलबाला था। लेकिन आज चारों तरफ विकास का बोलबाला है। गंगा एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पूरे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण सड़कें यहां की पहचान बन चुकी हैं।

एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी चाहे जितने भी गठबंधन कर ले, 100 में 60 फीसद हमारा है। शेष 40 फीसदी में बाकी सभी दल है। उस 40 फीसदी में भी कुछ हमारा है। पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि असम में हमारी सरकार है। बाकी राज्यों भी हम बहुमत में रहेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार बंगाल में भी हम 200 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। ऐसा मुझे विश्वास है। वहां आठ चरणों में चुनाव होने हैं। सभी लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

श्री मौर्य ने कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य मे गति लाए। साथ ही निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों का लगातार निरीक्षण और अनुश्ररण करते रहें। उन्होंने विश्वनाथ कॉरिडोर में किए जा रहे कार्यों में श्रमिकों एवं प्रबंधकों की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरे मनोयोग से काम करें। उन्होंने बताया कि श्रम किसी पूजा से कम नहीं होता।

Tags: keshav parsad mauryaउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्माकेशव प्रसाद मौर्यबाबा विश्वनाथ कारीडोरवाराणसी भ्रमण कार्यक्रम
Previous Post

एलडीएम गुडविल क्रिकेट में टीम अमेजिंग की रोमांचक जीत

Next Post

ओलम्पिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम एक साल बाद उतरेंगी रिंग में

Desk

Desk

Related Posts

Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Next Post
एमसी मैरीकॉम MC Mary Kom

ओलम्पिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम एक साल बाद उतरेंगी रिंग में

यह भी पढ़ें

Hamas

इजरायली हवाई हमले में हमास के पश्चिमी खान यूनिस बटालियन का कमांडर ढेर

27/10/2023
UIDAI

18+ के लोगों का नहीं बनेगा आधार कार्ड… इस सरकार का बड़ा फैसला

21/08/2025
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla.

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

16/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version