Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

रजनीश दुबे के निजी सचिव के आत्महत्या के प्रयास मामले में इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित

अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल के खुदकुशी के मामले में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने औरास इंस्पेक्टर हर प्रसाद अहिरवार और एक दरोगा को सस्पेंड किया।

गौरतलब है कि अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने सोमवार को बापू भवन में अपने कार्यालय में पहुंच कर खुद को गोली मार ली। विशंभर को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विशंभर के आफिस से पुलिस को एक कागज पर लिखा नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने उन्नाव पुलिस द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है।

करणी माता के दर्शन कर लौट रहे 12 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, छह घायल

जानकारी के अनुसार छुट्टी के दिन विशंभर दोपहर में बापू भवन के आठवें तल पर स्थित अपने दफ्तर पहुंचे। दोपहर लगभग पौने दो बजे अपने कार्यालय को अंदर से बंद कर उन्होंने खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के आफिस में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी भी बाहर आ गए। किसी तरह से दरवाजा तोड़ कर विशंभर को निकाला गया, पुलिस को सूचना दी गई और इलाज के लिए उन्हें तत्काल लोहिया हास्पिटल ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button