• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

69000 भर्ती के शिक्षकों को बड़ी राहत, कार्य मुक्त करने का आदेश

Writer D by Writer D
09/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Bihar Teacher

Bihar Teacher

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में एक से दूसरे जिले में तबादला पाने वाले 69000 भर्ती के शिक्षकों (Teachers) को बड़ी राहत मिली है। महिला शिक्षिकाओं के विरोध के बाद विभाग ने तबादला पाए 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को भी कार्य मुक्त करने का निर्णय लिया है। हालांकि यह तबादला और कार्यभार न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन होगा।

विभाग ने लंबे समय बाद जून में बेसिक के विद्यालयों में एक से दूसरे जिले से तबादला किया है। वहीं न्यायालय में चल रहे आरक्षण मामले के कारण 69000 शिक्षक भर्ती (69000 Teachers Recruitment) से नियुक्त शिक्षकों को कार्यमुक्त करने पर एक जुलाई को रोक लगा दी थी। इसमें लगभग 4500 महिला शिक्षिकाएं हैं। कार्यमुक्त करने के रोके जाने से नाराज महिला शिक्षिकाएं दो दिन से लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।

बेसिक शिक्षा निदेशालय और एसईआरटी के बाहर प्रदर्शन के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का भी प्रयास किया था। शासन ने मामला संज्ञान में आने पर, इस पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बुधवार को इन शिक्षकों को भी कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए। इसके अनुसार 12 अगस्त को इन शिक्षकों को कार्यमुक्त और 13 अगस्त रविवार को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। इस निर्णय के बाद महिला शिक्षिकाओं ने बड़ी राहत की सांस ली है।

यह है मामला

बेसिक स्कूलों में हाल में हुए तबादले में लगभग 4500 महिला शिक्षिकाएं ऐसी हैं, जो 69000 शिक्षक भर्ती की हैं। 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण का मामला न्यायालय में होने के कारण विभाग ने इस भर्ती के शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी है। इससे नाराज महिला शिक्षिकाएं सोमवार से बेसिक शिक्षा निदेशालय पर देर शाम तक धरने पर बैठी रहीं।

DU UG एडमिशन की दूसरी लिस्ट ऐसे करें चेक, जानें सीट सेव करने का तरीका

मंगलवार सुबह वह एससीआरटी पहुंच गईं और फिर धरना शुरू कर दिया। उन्हें यह उम्मीद थी कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल यहां मिलेंगे और उनकी इस मुद्दे पर वार्ता होगी। किंतु दोपहर तक सचिव यहां नहीं पहुंचे। छोटे-छोटे बच्चे लेकर धरने में शामिल महिला शिक्षिकाएं नाराज होकर सीएम आवास की ओर कूच करने निकल गईं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगी। हालांकि पुलिस ने उन्हें लोहिया पथ पर रोक लिया।

Tags: 69000 assistant teacher recruitment latest news69000 Assistant Teacher Recruitment UP
Previous Post

अचानक बाल विकास अनुभाग पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर राहुल पर बोला हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर राहुल पर बोला हमला

यह भी पढ़ें

मेक्सिको ड्रग माफिया

मेक्सिको में ड्रग माफिया की आपसी लड़ाई में सड़क पर मिलीं गोलियों से छलनी 7 लाशें

09/08/2020
CM Yogi paid tribute to Baba Ambedkar

बाबा साहब ने संघर्षों, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से प्राप्त की महानता : योगी

14/04/2024
sehwag virat

कप्तानी को लेकर सहवाग ने किया विराट कोहली का बचाव

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version