• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : स्वतंत्रदेव सिंह

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बाराबंकी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा के साथ शनिवार को बाराबंकी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मैं आ रहा हूं, जनता उनसे पूछ रही है क्या करने आ रहे हो? जन विश्वास यात्रा में उमड़ा जनसैलाब यह बता रहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि जब तक सपा की सरकार थी तब तक यूपी में माफिया का राज था। ना गरीबों को गैस कनेक्शन दिया गया न ही आवास, न अन्य कोई विकास की योजना। श्री सिंह ने कहा कि यूपी की जनता ने वंशवाद, जातिवाद को नकार दिया है और प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी। उन्होंने बाराबंकी में हैदरगढ़ मुख्य चौराहा, रामसनेहीघाट, दरियाबाद, रामनगर और टिकैतनगर में जनसभाएं कीं और हर सभा में जमकर भीड़ उमड़ी।

हैदरगढ़ मुख्य चौराहा पर पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित द्वारा आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर बनवाया है, इसलिए जनता जान चुकी है कि भाजपा ही हिंदुओं की पार्टी है और भाजपा सरकार में ही हिंदुस्तान सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भारत माता की पार्टी है। कांग्रेस के पंजे और सपा की साइकिल के निशान पर लक्ष्मी नहीं रहती है, माता लक्ष्मी का वास होता है कमल के फूल पर। इससे पूर्व यात्रा के जिले में दाखिल होते ही भाजपा विधायक बैजनाथ रावत और किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में हजारों लोगों उनका स्वागत किया।

Tags: barabanki newsJan Vishwas Yatraswatantra devUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

रामपुरी चाकू को हमने बनाया ओडीओपी, कर रहे धर्म-संस्कृति की रक्षा : सीएम योगी

Next Post

नववर्ष पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने संकटमोचन मंदिर में किया दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Swami Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

‘धन की देवी की पूजा से भला होता तो…’ स्वामी प्रसाद ने माता लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान

22/10/2025
Dalit man forced to lick urine in temple premises
उत्तर प्रदेश

दलित बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार! मंदिर परिसर में घटी घटना से यूपी में गरमी

22/10/2025
Bill Gates
Main Slider

टेक गुरु बने टीवी एक्टर! बिल गेट्स का सास-बहू शो में चौंकाने वाला किरदार

22/10/2025
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, वर्ष 2026 की यात्रा तैयारियों के दिए निर्देश

22/10/2025
AK Sharma held a meeting regarding the preparations for Chhath festival.
उत्तर प्रदेश

छठ पर्व के अवसर पर स्वच्छता एवं व्यवस्था ही सबसे बड़ा सेवा कार्य: एके शर्मा

22/10/2025
Next Post

नववर्ष पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने संकटमोचन मंदिर में किया दर्शन

यह भी पढ़ें

Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना के लिए अब एक बार ही करना होगा आवेदन

02/09/2022
Hibiscus

ये फूल बदल देगा आपकी किस्मत, दूर होगी आर्थिक तंगी

13/09/2025
CM Dhami

सीएम धामी ने मानसखण्ड झांकी का किया निरीक्षण

18/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version