• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरएसएस के एजेंडे को देश के लोगों पर थोपना चाहती है भाजपा : मायावती

Writer D by Writer D
02/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने की वजह कांग्रेस के कारनामो को देते हुये कहा कि मोदी और योगी सरकारें संवैधानिक दायित्व व राजधर्म निभाने के बजाय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के संकीर्ण व विभाजनकारी एजेण्डे को देश के लोगों पर जबरदस्ती थोपने की कोशिश करती रहती है।

सुश्री मायावती ने बुधवार को प्रदेश के करीब 10 मण्डलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि आजादी के बाद से भाजपा अपना नाम बदलते रहने के बावजूद लगातार देश की सत्ता से लगभग बाहर ही रही लेकिन अब कांग्रेस पार्टी के काले कारनामों की वजह से देश व यूपी की सत्ता में आ गई है। भाजपा मानवतावादी संविधान को लागू करने का संवैधानिक दायित्व व राजधर्म निभाने के बजाय आरएसएस के संकीर्ण व विभाजनकारी एजेण्डे को देश के लोगों पर जबरदस्ती थोपने की कोशिश में लगी रहती है।

उन्होने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों व कार्यकलापों से करोड़ों लोगों पर बढ़ती गरीबी, हर प्रकार की महंगाई, अति बेरोजगारी, व्यर्थ के तनाव व हिंसा की भरमार रही है जिससे यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता त्रस्त व बदहाल है और इनसे मुक्ति पाने को बेचैन लगती है। यही कारण है कि भाजपा अपना जनाधार व लोकप्रियता भी बहुत तेजी से खोती चली जा रही है।

बसपा प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी लोगाें की पहली पसन्द बनकर उभर रही है। इसीलिए जनता की आशाओं व उपेक्षाओं पर बसपा के लोगों को अभी से ही खरा उतरना लाज़िमी हो गया है। बसपा को सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की एक अनुशासित पार्टी की अपनी खास पहचान बनाए रखने के लिए सही लोगों को ही आगे बढ़ाना है, पार्टी के जिम्मेदार लोगों को इस बात का ख़ास ख़्याल रखना होगा।

उन्होने कहा कि यूपी अभी कोरोना प्रकोप के सदमे व हताशा से अभी उभरा भी नहीं है कि बाढ़ की समस्या के साथ-साथ डेंगू बुखार से भारी संख्या में बच्चों की हो रही मौतों की खबर अति-दुःखद व अति-चिन्तनीय है जिसके प्रति सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, वरना फिर हालात के बेकाबू होने से पूरे राज्य में लोग और भी ज्यादा परेशान हाेंगे। पार्टी के लोगों को उन्होंने निर्देश दिया कि वे लोग अपनी हैसियत के हिसाब से मुसीबतजदा लोगों की यथासंभव मदद उसी प्रकार से करते रहें जिस प्रकार से उन्होंने खासकर कोरोना प्रकोप के दौरान लोगों को सहायता प्रदान की है।

Tags: mayawatiup news
Previous Post

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

ट्रक लूटेरे गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, 40 लाख का चावल एवं ट्रक बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post
arrested

ट्रक लूटेरे गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, 40 लाख का चावल एवं ट्रक बरामद

यह भी पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय में पांचवीं कटऑफ में भी कई कोर्स में सीटें खाली

08/11/2020
zarafyab jilani

बाबरी मस्जिद केस के वकील रहे जफ़रयाब को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में भर्ती

20/05/2021
silk sari

आपकी फेवरेट साड़ी की खो गई है चमक, ऐसे लाए वापस

09/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version