• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक लूटेरे गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, 40 लाख का चावल एवं ट्रक बरामद

Writer D by Writer D
02/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज के घूरपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को ट्रकों की लूट करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को यमुनापार के समीप से गिरफ्तार किया। लुटेरों के कब्जे से एक ट्रक एवं चालीस लाख का चावल बरामद किया। लुटेरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी सतीश कुमार सिंह, जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव निवासी मो. इमरान और मऊआइमा पावर हाउस समीप निवासी रंजीत कौशल उर्फ मन्चू है। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि गिरोह का सरगना तौफीक है। हाइवे पर खाद्य सामग्री से लोड ट्रकों को लूटने का काम विगत काफी दिनों से कर रहे हैं। उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी करछना एवं घूरपुर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय एवं उनकी टीम मुखबिर की सूचना पर हाइवे पर यमुनाद्वार के पास से उक्त आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक ट्रक एवं लूटा गया 410 बोरी चावल बरामद किया। जिसकी कीमत 40 लाख रूपये है।

गौरतलब है कि 26 जुलाई 2021 को लुटेरों ने हाइवे पर इरादतगंज गांव के समीप से ड्राइवर को तमंचा सटाकर एक ट्रक लूट लिया था। इसी तरह 27 अगस्त को गौहनिया ओवर ब्रिज के समीप से एक ट्रक लूटा गया था। पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों ने दोनों लूट की वारदात को स्वीकार किया है।

Tags: crime newsPrayagraj News
Previous Post

आरएसएस के एजेंडे को देश के लोगों पर थोपना चाहती है भाजपा : मायावती

Next Post

दस लाख की स्मैक बरामद, दो महिलाओं सहित पांच मादक तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
arrested

दस लाख की स्मैक बरामद, दो महिलाओं सहित पांच मादक तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

vijaydashmi shobhayatra

जयश्री राम के जयघोष के साथ निकली विजयादशमी शोभायात्रा

05/10/2022
AK Sharma

उप्र सरकार राज्य में स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित: एके शर्मा

01/08/2023

सावन के तीसरे सोमवार को हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुए शिवालय

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version