• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबसे बड़ी हार का रिकार्ड बनायेगी भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
25/04/2024
in उत्तर प्रदेश, इटावा, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब तक की सबसे बड़ी हार का इतिहास बनाने जा रही है।

जसवंतनगर विधानसभा के एसएस मेमोरियल स्कूल में मैनपुरी की सांसद एवं प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला सामने आने के बाद भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई है । पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा का सफ़ाया होने के संकेत मिल चुके है और आखिरी चरण के चुनाव तक भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जायेगा।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उनके संगठन का नाम इंडिया गठबंधन है लेकिन भाजपा के नेता जानबूझकर के इंडिया गठबंधन को इंडी गठबंधन बोलते हैं। इंडिया गठबंधन में साफ-साफ इंगित है कि आईएनडीआईए का मतबल इंडिया है लेकिन भाजपा वालो ने पता नही कौन सी अंग्रेजी पढ़ी है जो वे इंडिया को इंडी पढ़ते है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा के नेताओं की भाषण बदलना शुरू हो गये हैं। पहले चरण में ही संसदीय चुनाव का रुझान स्पष्ट कर दिया है। इस बार किसान मजदूर दलित सभी भाजपा के खिलाफ खड़े हो गए हैं। पीडीए परिवार ने एनडीए के पूरी तरह से होश उड़ा दिए हैं।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा का झूठ देशवासियों के सामने खुल करके आ गया है। भाजपा ने अपने मेनीफेस्टो में जितनी भी बातें कहीं और रखी है वह सब की सब कहीं ना कहीं झूठ ही नजर आ रही है। जिस तरह से इलेक्टोरल बॉन्ड का घोटाला सामने आया है, उसने भाजपा की पोल खोल दी है। भाजपा ने चंदे के नाम पर खुली वसूली की है जिसको दूसरे शब्दों में अवैध वसूली कहा जा सकता है। इतनी वसूली आज तक किसी भी सरकार ने नहीं की होगी।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार 16 लाख करोड रुपए उद्योगपतियों का माफ कर चुकी है, उन्हीं की कंपनियों से बड़े पैमाने पर भाजपा ने चंदा लिया है, जिसके परिणाम स्वरूप आज हम सबको खासी तादाद में महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों को न केवल एमएसपी दिलाएगा बल्कि उनका कर्ज माफी का अधिकार भी देगी। भाजपा ने किसी गरीब का कर्ज माफ नहीं किया है बल्कि उन संपन्न लोगों का कर्ज माफ किया है जिन्होंने कम से कम पांच करोड रुपए से ऊपर कर्ज लिया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव की आहट के बाद भाजपा ने किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर दिया था। भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कभी लागू नहीं होने दिया अगर वाकई में आयोग की रिपोर्ट लागू कर दी जाती तो किसान कभी भी बदहाल नहीं रहता। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी से अधिक सीटे जीतने जा रहा है, अगर इस बार चूक गए तो शायद वोट डालने का अधिकार भी खत्म हो जाए और भाजपा संविधान को भी खत्म कर दें।

Tags: akhilesh yadavEtawah newslok sabha elections 2024
Previous Post

पीएम मोदी का एक-एक पल देश के लिए समर्पित: सीएम धामी

Next Post

संविधान बचाने की लड़ाई मिल कर लड़नी पड़ेगी: डिंपल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
Dimple Yadav

संविधान बचाने की लड़ाई मिल कर लड़नी पड़ेगी: डिंपल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सिंधी समाज के साथ गोरक्षपीठ का रिश्ता और मजबूत करेंगे योगी

14/07/2023
makar sankranti khichdi

मकर संक्रांति के दिन कुछ यूँ बनाए स्वादिष्ट खिचड़ी, उँगलियाँ चाटते रह जाएंगे लोग

13/01/2022
Constable Exam

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती, यहां करें अप्लाई

29/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version