• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उंगलियों का कालापन नहीं हो रहा हैं दूर, आजमाए ये नुस्खें

Writer D by Writer D
06/11/2025
in फैशन/शैली
0
Toes
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेहरे की खूबसूरती सभी को पसंद होती हैं जिसका सभी ध्यान रखते हैं और हर दिन इसकी देखभाल के लिए प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर हाथ और पैरों को नजरअंदाज कर देती हैं जिसकी वजह से उंगलियों के पोरों पर कालापन (Blackness of toes) छाने लगता हैं। पैरों की उंगलियों और पोरों का कालापन पैरों की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। क्या आप भी उंगलियों के कालेपन की वजह से अपने पैरों को छिपाने की कोशिश करती हैं और अपने पसंदीदा फुटवेयर्स भी नहीं पहन पाती हैं? ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पैर की उंगलियों का कालापन (Blackness of toes) आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में…

अंडे का इस्तेमाल

1 अंडे का एग व्हाइट, 1 छोटा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच बेसन लेकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट बाद इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए उंगलियों से हटाएं। पैरों को पानी से धो लें और पैरों को मॉइस्चराइज करें। बेहतर परिणामों के लिए इस नुस्खे को कम से कम 15 दिनों तक हफ्ते में 3 बार आजमाएं।

चंदन पाउडर का इस्तेमाल

अपने पैरों के उंगलियों (Blackness of toes) की रंगत को निखारने के लिए आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए करीब दो चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें खीरे, टमाटर और नींबू का रस मिला लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने पैरों के उंगलियों पर लगा लें। कुछ देर के बाद जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से स्किन का कालापन दूर होने लगेगा।

एलोवेरा का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों और पोरों के कालेपन को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल को पैर की उंगलियों के प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 5 मिनट तक इससे उंगलियों की मसाज करें। इसे 15-20 मिनट के लिए लगाए रखें। पैरों को धो लें और अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। यदि आप जल्दी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो नियमित इस नुस्खे को आजमाएं। इसके 15 दिन तक इस्तेमाल से ही उंगलियों का कालापन दूर होने लगेगा।

नींबू के रस का इस्तेमाल

एक्सफोलिएशन या स्क्रबिंग आपके पैरों की उंगलियों के कालेपन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह आपकी त्वचा के रंग को हल्का करने के साथ-साथ उन्हें चिकना और नरम बनाता है। इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस और चीनी को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे अपने पैरों की उंगलियों में तब तक रगड़ें जब तक कि यह त्वचा में अच्छी तरह समा न जाए। नींबू के रस में विटामिन- सी की बहुतायत मात्रा होती है जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद करती है वहीं चीनी एक अच्छे स्क्रबर की तरह काम करती है जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करती है।

संतरे के छिलकों का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों डार्कनेस दूर करने के लिए आप संतरे के छिलकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलकों को सुखा लें और फिर इन्हें पीस कर इनका पाउडर तैयार कर लें। फिर इसमें थोड़ा दूध मिला लें। इसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं और इसके सूखने के बाद इसे सादे पानी से धो लें। इससे आपकी डार्क स्किन की रंगत निखरने लगेगी।

बेसन का इस्तेमाल

2 टेबलस्पून बेसन, 1 टेबल स्पून नींबू का रस, 1 टेबल स्पून शहद, 1 चुटकी हल्दी और 1 टेबल स्पून दही लेकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे पैरों के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और कुछ देर या सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद हल्की स्क्रबिंग करते हुए इसे हटा दें। पैरों को अच्छी तरह से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छे परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को रात में सोने से पहले और नियमित रूप से दोहराएं। ऐसा करने से काले धब्बों से जल्दी राहत मिल सकती है।

ग्लिसरीन का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों और पोरों के काले धब्बों को दूर करने के लिए ग्लिसरीन आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप नींबू के रस में ग्लिसरीन को अच्छे से मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल क्रीम के रूप में भी कर सकते हैं। आप 15 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें और अगर आप चाहें तो इस पूरे दिन भी अपनी त्वचा पर लगा रहना छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से काले दाग धब्बों से राहत मिल सकती है।

बेकिंग सोडे का इस्तेमाल

1 चम्मच बेकिंग सोडे को गरम पानी में मिलाएं और उसमें अपने हाथों को 15 मिनट के लिये भिगोएं। उसके बाद अपने हाथों को ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को कम से कम हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाएं।

Tags: beautyBeauty tipsblack toeshome remedies to get rid of black toes
Previous Post

डैंड्रफ ने बोल दिया है बालों पर अटैक, ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा

Next Post

इस सीरम से खूबसूरती पर आएगा निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mosquitoes
फैशन/शैली

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Back
फैशन/शैली

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

01/07/2026
Next Post
skincare tips

इस सीरम से खूबसूरती पर आएगा निखार

यह भी पढ़ें

smriti van

इस जिले के 693 गॉव में बनेगा स्मृति वन, अपनो की याद में लोग लगाएंगे पौधे

09/07/2021
CM Siddaramaiah

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव

28/05/2026
canada news

महिला ने पति को गले में पट्टा डाल कर घुमाया, लगाया गया 3000 का जुर्माना

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version