• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुध निर्माणी खमरिया फैक्टरी में ब्लास्ट, उड़ गई बिल्डिंग की छत

Writer D by Writer D
18/01/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Ordnance Factory

Ordnance Factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जबलपुर। केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी फैक्ट्री (Ordnance Factory) खमरिया में बुधवार को करीब 11 बजे ब्लास्ट हो गया, जिससे बिल्डिंग की छत उड़ गई। हालांकि, इस घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक मशीन आग से झुलस गई। तेज धमाका होने के बाद कुछ ही देर में हूटर एवं दमकल वाहन सायरन बजाते हुए दौड़ने लगे। मौके पर इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी सहित फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

प्रशासनिक अधिकारी एनडी तिवारी ने बताया कि निर्माणी के एफ-2 अनुभाग की बिल्डिंग नंबर 967 में आज सुबह 11 बजे आधुनिक आटोमैटिक सेक्शन में 30 एमएम बीएमपी-2 एपीटी बम का बी-टी 4 पैलेट बनाते समय विस्फोट हो गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न कोई नुकसान हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विस्फोट इतना जोरदार था कि बिल्डिंग 967 की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। छत में लगी तीन लेयर वाली सीट की तो धज्जियां उड़ गई। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड का अमला पहुंच गया और जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। हादसे के दौरान बिल्डिंग में दो कार्यवेक्षक राकेश रंजन, अरुण सिंह एवं कर्मचारी विशाल मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी भी कर्मचारी को कोई चोट नहीं लगी। निर्माणी के महाप्रबंधक अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।

सभी नगर निकायों में सुबह आठ बजे तक हो जाए साफ-सफाई: एके शर्मा

घटना के बाद आयुध निर्माणी इंटक यूनियन ने एक बयान में कहा कि निर्माणी को इस वर्ष इतिहास का सबसे ज्यादा टारगेट दिया गया है। लगभग 35 सौ करोड़ के टारगेट को पूरा करने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी दबाव में रहकर काम कर रहे हैं। बारूद की फैक्ट्री में लगाए गए नए प्लांटों में जरूरत के हिसाब से प्रोडक्शन ना होने की वजह से दबाव ज्यादा पड़ रहा है। लगातार शिकायत करने के बावजूद नए प्लांट में जरूरत के मुताबिक कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसी के चलते आज भरण दो अनुभाग की बिल्डिंग नंबर 967 में 6 महीने में दूसरी बार ब्लास्ट हुआ। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के आनंद शर्मा, अमित चौबे, अखिलेश पटेल, हृदेश यादव,अनुपम भौमिक, अनिल गुप्ता ने प्रबंधन से नये प्लांट में कार्य का दबाव न बनाने का अनुरोध किया है।

Tags: Jabalpur Newsmadhya pradesh newsmp newsNational newsOrdnance Factory
Previous Post

सभी नगर निकायों में सुबह आठ बजे तक हो जाए साफ-सफाई: एके शर्मा

Next Post

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में पूर्वांचल की बड़ी भूमिका: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Next Post
cm yogi

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में पूर्वांचल की बड़ी भूमिका: योगी

यह भी पढ़ें

बीएड काउंसिलिंग B.Ed Counseling

यूपी बीएड काउंसलिंग की नई तिथि घोषित, जानें कब शुरू होगा नया सत्र?

22/10/2020
Mangal Dev

50 सालों बाद शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे ग्रहों के सेनापति, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

22/01/2025
CM Yogi

समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: सीएम योगी

29/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version