• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाभी पर गलत निगाह रखने वाले ने की थी देवर हरिओम की हत्या

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुरादाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीते 12 दिसम्बर को थाना भोजपुर क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति के मिले शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना भोजपुर पुलिस ने हत्या करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार की बरामद की।

विगत 12 दिसम्बर थाना भोजपुर क्षेत्रांतर्गत फोटोन अस्पताल के पास एक व्यक्ति का शव गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ मिला। शव को देख व्यक्ति की हत्या होना प्रतीत हो रहा था। शव की शिनाख्त कर मृतक के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाकर जानकारी की गई। जिस सम्बन्ध में 13 दिसंबर को मृतक के पिता वादी ताराचन्द पुत्र बाबूराम निवासी मौ. तण्डोली न्यू पैट्रोल पम्प थाना टांडा, रामपुर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना भोजपुर पर मु.अ.सं.-473/21 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के नेतृत्व में गठित थाना भोजपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरीद पुत्र नूर अहमद निवासी मौहल्ला काजीपुर कस्बा व थाना टांडा, रामपुर और इकबाल उर्फ पसीना पुत्र इस्लाम निवासी कच्ची मस्जिद के पास मौ. नीम कस्बा व थाना टांडा, रामपुर का नाम प्रकाश में आया। घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना भोजपुर पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा बुधवार को अभियुक्त फरीद पुत्र नूर अहमद निवासी मौहल्ला काजीपुर कस्बा व थाना टांडा, रामपुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मारुति अल्टो कार बरामद की गई।

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त फरीद ने बताया कि वो हरिओम की भाभी पर बुरी नजर रखता था, जिसके बारे में हरिओम को पता चल गया था तथा हरिओम की उससे कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद उसने सोच लिया था कि वो हरिओम को रास्ते से हटा देगा। फिर उसने अपने साथी इकबाल के साथ मिलकर हरिओम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 11 दिसंबर को शाम साढ़े 7 बजे वो इकबाल को लेकर मुरादाबाद स्पेयर पार्ट्स खरीदने के लिए गये थे। रात में खाना खाने के बाद इकबाल के साथ मिलकर हरिओम की गला घोंट कर हत्या कर दी। उसकी बॉडी को भी वहीं फेंक दिया। तभी उसका आधार कार्ड व पैन कार्ड वहां गिर गया।

पुलिस ने बताया है कि फरार अभियुक्त इकबाल उर्फ पसीना की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना में प्रयुक्त कार मारुति अल्टो (एल एक्स यूपी 14 एन 4343) सिल्वर कलर मॉडल 2001 बरामद हुई हैं। घटना में शामिल अभियुक्त इकबाल उर्फ पसीना पुत्र इस्लाम निवासी कच्ची मस्जिद के पास मौ. नीम कस्बा व थाना टांडा,रामपुर अभी फरार है।

गिरफ्तार व अनावरण करने वाले पुलिस टीम

थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा थाना भोजपुर, सर्विलान्स प्रभारी उ.नि. आशीष कुमार मय टीम, उ.नि. ओमकार सिंह थाना भोजपुर, उ.नि. रितेश कुमार थाना भोजपुर, उ.नि. सत्वीर सिंह थाना भोजपुर, का. रविकांत थाना भोजपुर, का. प्रिन्स कुमार थाना भोजपुर आदि शामिल रहे।

Tags: crime newsMuradabad newsup news
Previous Post

दस साल से चल रही असलहा फैक्ट्री पकड़ी, हथियारों का जखीरा बरामद

Next Post

टप्पेबाज कार से तीन लाख रुपये ले कर हुए फुर्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
Next Post

टप्पेबाज कार से तीन लाख रुपये ले कर हुए फुर्र

यह भी पढ़ें

Suntan

स्किन पर पड़ने लगा हैं धूप का असर, ये घरेलू सनस्क्रीन लोशन बनाएंगे बिगड़ा काम

12/06/2023
Delhi Service Bill

लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल पेश, राज्यसभा में गड़बड़ा सकता है AAP का गणित

01/08/2023
Lucknow Super Giants

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएम योगी को गिफ्ट किया पहला बल्ला

19/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version