• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मासूम की निर्मम हत्या, हाइवे पर फेंका शव

Writer D by Writer D
02/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार को पिता के लिये जन्मदिन का उपहार खरीदने निकले एक मासूम की ईट से कुचल कर हत्या कर दी गयी और शव को हाइवे के किनारे डाल दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ज्वाला नगर में प्रेम पटवारी की गली में मोबाइल टावर में टेक्नीशियन का काम करने वाले योगेंद्र यादव रहते हैं। अपने गांव से वह अपने इकलौते बच्चे युग (5) की पढ़ाई के लिए प्रेम पटवारी की गली में आकर रहने लगे। उन्हें यहां रहते हुए करीब डेढ़ दो माह ही हुए हैं। योगेंद्र का आज जन्मदिन था। पिता से रुपए लेकर जन्मदिन के लिए चॉकलेट खरीदने युग घर के बाहर गया था। चंद कदमों की दूरी पर दुकान से युग करीब दो घंटे तक वापिस नहीं लौटा।

योगेन्द्र पुत्र की तलाश करने लगे कि इस बीच किसी ने बताया कि भाजपा कार्यालय की ओर हाईवे किनारे किसी बच्चे के साथ जाते हुए देखा था। इस पर नेशनल हाईवे 87 किनारे ढूंढने पर मासूम का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। घर से घटना स्थल करीब आधा किलोमीटर की दूरी है जबकि चंद कदमों की दूरी पर भाजपा कार्यालय है। मासूम के कपड़े उतरे हुए थे और सिर कूचा गया था। मासूम की आंख भी बाहर निकली थी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। योगेंद्र ने बताया कि मासूम उनके बर्थडे के लिए चॉकलेट लेने गया था। मौके पर एएसपी डा संसार सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार व भारी पुलिस बल पहुंचा। एएसपी डा संसार सिंह ने बताया कि साथ में मौजूद बच्चे से पूछताछ की जा रही है, जो लगातार बयान बदल रहा है। घटना में साथ गए पड़ोसी करीब 14 वर्षीय बच्चे से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि लगातार दूसरे दिन हत्या (Murder) कर शव फैंके जाने की यह दूसरी घटना प्रकाश में आई है। एक दिन पहले सिविल लाइंस क्षेत्र में ही एक युवक का रक्त रंजित शव मिला था।

Tags: crime newsRampur News
Previous Post

प्रेमी की पीट पीट कर हत्या

Next Post

सोशल मीडिया पर मित्र बनाकर हथियार बेचने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Arrested

सोशल मीडिया पर मित्र बनाकर हथियार बेचने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव akhilesh yadav

सत्तादल ने अपनी हार का संकेत पाकर मतदाताओं का उत्पीड़न शुरू कर दिया : अखिलेश

04/11/2020
kaal sarp dosh

क्या है शंखपाल काल सर्प योग? दोस्तों से धोखा मिलने पर जाचें कुंडली के दोष

08/12/2020
PM Modi

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा गाजियाबाद

06/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version