• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने छात्रा पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
27/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
acid

acid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के इज्जत नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात कमरे में सो रही छात्रा पर अराजक तत्वों ने तेजाब (Acid) फेंक दिया जिसकी चपेट में उसका भाई भी आ गया। गंभीर हालत में दोनों को शहर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को पहले से जानते थे। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

शहर में 100 फीट का रोड स्थित बन्नूवाल नगर कॉलोनी में एक छात्रा पर तेजाब फेंककर हमला किया गया है। जिसमें छात्रा और उसका भाई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना इज्जत नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

भुता निवासी डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी मेडिकल कालेज में दाखिले के लिये नीट की तैयारी कर रही है। बेटा 11वीं में है, चचेरा भाई बीएमएस की तैयारी कर रहा है। तीनों सौ फुटा के पास बन्नूवाल नगर में तीन माह से किराए पर कमरे में रहकर पढ़ाई करते है। सोमवार देर रात यानी मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उनके कमरे में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। जिसमें युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसके भाई पर भी तेजाब गिरने से वह घायल हो गया। जिससे चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मकान मालिक जाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सौ फुटा की एक कॉलोनी में रात तीन बजे भाई बहन अपने कमरे में सो रहे थे। उनके बयान के मुताबिक उनके ऊपर किसी व्यक्ति ने उनके ऊपर तेजाब से हमला किया और फरार हो गया। सुबह पुलिस को पता चला। एसिड अटैक का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि आरोपी पहले से छात्रा को जानते थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags: bareiley newscrime news
Previous Post

बांध के पानी में डूबने से युवक की मौत

Next Post

अनंत चतुर्दशी पर जरूर करें भगवान विष्णु का पूजन, जानें पौराणिक मान्यता

Writer D

Writer D

Related Posts

cabinet meeting
उत्तर प्रदेश

Cabinet Decision : लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मिली कैबिनेट मंजूरी, कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी नई पहचान

23/03/2026
Veterinary Pharmacist Association
उत्तर प्रदेश

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

23/03/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रयागराज हादसे पर CM योगी का संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

23/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने की मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा , समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

23/03/2026
Cold storage wall collapses in Prayagraj
Main Slider

प्रयागराज में कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी

23/03/2026
Next Post
Devuthani Ekadashi

अनंत चतुर्दशी पर जरूर करें भगवान विष्णु का पूजन, जानें पौराणिक मान्यता

यह भी पढ़ें

Plants

ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, रुक जाएंगे तरक्की के रास्ते

23/09/2025

सुरेश रैना बोले – धोनी ने जमकर की है मेहनत, फैन्स देखेंगे हेलीकॉप्टर शॉट

07/08/2020
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव निलंगेकर का निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव निलंगेकर का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version