• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्राफा दुकान से चोरी का पर्दाफाश, चोरी के जेवरात समेत तीन गिरफ्तार

सर्राफा दुकान से चोरी हुई ज्वेलरी बरामद, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गोमती नगर विस्तार पुलिस ने तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जो कई जनपदों में जाकर ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते थे। यह गिरोह ज्वेलरी की दुकानों पर शादी के नाम पर शॉपिंग करने के बहाने से जाते थे। उसी दौरान दुकानदार को बातों में उलझाकर ज्वेलरी पर हाथ साफ कर फरार हो जाते। इन चोरों ने शुक्रवार शाम को भी गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र की ओम श्री ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा था, जिसके आधार पर इन चोरों की तलाश की गई। पुलिस ने शनिवार को चोरी किए हुए जेवरातों के साथ इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि पकड़े गए यह आरोपी ज्वेलरी की दुकानों में ज्वेलरी देखने के नाम पर बातों में दुकानदार को उलझाकर ज्वेलरी चोरी कर लिया करते थे। साथ ही ये आरोपी दुकानदार को यह बताकर वापस हो लेते थे कि इनको सामान पसंद नहीं आया।

मां-बाप की सेवा न करने वालों की खैर नहीं, योगी सरकार लायेगी संपत्ति वापस लेने का कानून

यह गिरोह अक्सर शॉपिंग के बहाने दुकानों में जाता था और ज्वेलरी चुराकर रफूचक्कर हो जाया करता था। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्य अवधपुरी खंड एक कौशलपुरी खरगापुर के ओम श्री ज्वेलर्स की दुकान से ज्वेलरी पर हाथ साफ करते हुए फरार हो गए थे। इस मामले पर केस दर्ज किया गया था। तभी से इन लोगों की तलाश की जा रही थी। इसमें इन सभी को आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवपूजन शुक्ला, उसकी पत्नी रिंकी शुक्ला और सिराजुद्दीन उर्फ सिराज निवासी हरदोई के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए इन शातिर चोरों के पास से ज्वेलर्स की दुकान से चोरी किया हुआ जेवरात भी बरामद किया गया है।

मुख्तार एंबुलेंस मामले में डॉ. अलका राय को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम

गोमती नगर विस्तार में पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक केस दर्ज किया था। इसमें पुलिस पहले तो इस मामले को टप्पेबाजी से जोड़कर देख रही थी, लेकिन जब इस मामले की जांच-पड़ताल की गई, तभी देखा गया कि एक युवक और युवती दुकान में आए हुए हैं। जो गिफ्ट देने के लिए ज्वेलरी खरीदना चाह रहे थे। वहीं, उनका एक साथी बाहर आने-जाने वाले लोगों पर निगाह बनाए हुए था। इन चोरों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी समेत अन्य दिखाए गए। चोर जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार गुलाब चंद्र सोनी ने गोमती नगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

RJD नेता की गोली मारकर हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

चार मानव तस्करों को एसएसबी के जवानों ने दबोचा, दो युवतियों को कराया मुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
cattle smuggling gang

चार मानव तस्करों को एसएसबी के जवानों ने दबोचा, दो युवतियों को कराया मुक्त

यह भी पढ़ें

salim khan

सलीम खान की इस खासियत पर फिदा हो गई थीं हेलेन

21/11/2020
Rajim Kumbh

मुख्यमंत्री साय की पहल से लौटी राजिम कुंभ कल्प की भव्यता

27/02/2024
Explosion

बारुदी विस्फोट से तीन जवान घायल

23/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version