• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार एंबुलेंस मामले में डॉ. अलका राय को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी, मऊ
0
Dr. Alka Rai

Dr. Alka Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्तार अंसारी को अदालत ले जाने वाली एंबुलेंस मामले में डॉ. अलका राय की गिरफ्तारी के लिए बाराबंकी से पुलिस की एक टीम मऊ पहुंच चुकी है। जबकि दूसरी टीम पंजाब पहुंची है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की पड़ताल के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है।

बता दें कि बीते बुधवार को माफिया मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल से मोहाली अदालत निजी एंबुलेस में गया था। एंबुलेस पर यूपी 41 एटी 7171 दर्ज था, जो नंबर बाराबंकी का था। लिहाजा बाराबंकी के परिवहन विभाग में जब इस एंबुलेंस के कागजात खंगाले गए तो पता चला कि एंबुलेंस डॉ. अलका राय के नाम से पंजीकृत है। जिसका 21 दिसंबर 2013 को बाराबंकी परिवहन विभाग में पंजीकरण कराया गया था। एंबुलेंस का संचालन श्याम संजीवनी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के लिए होता था।

ममता बनर्जी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- दीदी को काशीवासी नहीं कहेंगे टूरिस्ट गैंग

मामला सुर्खियों में आया तो परिवहन विभाग में हड़कम्प मच गया। कागजात खंगाले गए तो अधिकारियों को पता चला कि बिना फिटनेस और बीमा के ये वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहा है। इसका फिटनेस 31 जनवरी 2017 को समाप्त हो चुका है। नोटिस देने के बाद भी वाहन स्वामी ने फिटनेस नहीं कराया। इस खुलासे के बाद गहनता से जब पड़ताल शुरू की गई तो रजिस्ट्रेशन के समय जो इलेक्शन की आईडी लगाई गई थी वो संदिग्ध पाई गई। यही नहीं जो पता दर्ज था वो भी फर्जी निकला। इसके बाद एआरटीओ प्रशासन पंकज कुमार ने वाहन स्वामी डॉ. अलका राय के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के आधार पर वाहन पंजीकृत कराने के लिए नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

सीबीसीआइडी में शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल, हटाए गए डीजी व एडीजी

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद ने आरोपी डॉ. अलका राय की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए और इसके लिए तीन टीमें गठित की. इंस्पेक्टर कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम डॉ. अलका राय की गिरफ्तारी के लिए मऊ पहुंच चुकी है। जबकि सीओ हैदरगढ़ के नेतृत्व में दूसरी टीम पंजाब पहुंच गई है। इस पूरे प्रकरण की छानबीन और पड़ताल के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है।

Tags: crime newsdr. alka raiMukhtar Ansariup news
Previous Post

ममता बनर्जी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- दीदी को काशीवासी नहीं कहेंगे टूरिस्ट गैंग

Next Post

60 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का लालच देकर करोड़ों रुपए ठगने वाले धरे गए

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
fraudster arrested

60 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का लालच देकर करोड़ों रुपए ठगने वाले धरे गए

यह भी पढ़ें

फास्टैग fastag

बिना Fastag के नहीं मिलेगा थर्ड पार्टी बीमा, ये है आखिरी तारीख

25/12/2020
SBI

बैंक में निकली हैं 1031 पदों पर नौकरियां, जानें क्या मांगी गई है योग्यता

05/04/2023
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान में अक्षय ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं: सीएम भजनलाल

01/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version