• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदी

Writer D by Writer D
26/10/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dhanteras

Dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली का पावन पर्व आने वाला हैं जिसकी शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) के साथ ही हो जाती हैं। कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की भी विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा भी है। इस विशेष पर्व पर खरीदी गईं चीजें ज्यादा लाभकारी होती हैं। हिंदु परंपरा के अनुसार इस दिन सोना-चांदी, नए बर्तन और गाड़ी आदि खरीदना शुभ माना जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनकी खरीदी से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और आय बढ़ेगी।

पीतल के बर्तन

धनतेरस (Dhanteras) के दिन पीतल या चांदी खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है। पीतल भगवान धन्वंतरी की धातु है, जिसे खरीदने पर उनकी विशेष कृपा आप पर बनी रहती है। हिंदु शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वंतरी प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत का कलश था जो पीतल का था।

लक्ष्‍मी के पद्च‍िह्न

धनतेरस (Dhanteras) के दिन मां लक्ष्‍मी के पद्च‍िह्न जरूर खरीद लाएं। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के पदचिह्न लगाने से माता लक्ष्‍मी अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं क्‍योंक‍ि यह उन्‍हें घर में आमंत्रित करने का न‍िमंत्रण होता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि मां लक्ष्मी के पद्च‍िह्न की आरती जरूर कर लें। इसके साथ ही मां से घर में वास करने की प्रार्थना करें।

धनिया का बीज

बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि धनतेरस (Dhanteras) के शुभ दिन पर धनिया के बीज खरीदने की परंपरा भी है। इसे धन का प्रतीक माना जाता है। लक्ष्मी पूजा के समय इन बीजों को उन्हें अर्पित करें और पूजा करने के बाद इनमें से कुछ बीजों को मिट्टी के बर्तन में या अपने घर के पीछे वाले हिस्से में बो दें और बाकी को अपनी तिजोरी में रख दें।

दीया

हिंदू धर्म में दिवाली और धनतेरस (Dhanteras) के दिन दीए जलाए जाते हैं। धनतेरस के दिन दीये खरीदने का खास महत्व है। मान्यता है कि प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक दीपक खरीदने से जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

व्यवसाय से संबंधित सामान

धनतेरस (Dhanteras) के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान खरीद सकते हैं जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट कॉपी-किताब खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन इन सामानों की पूजा भी करनी चाहिए। व्यवसायियों को धनतेरस के दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर रखना चाहिए। इस रजिस्टर को अपने घर के पश्चिम दिशा में रखें।

सोने-चांदी के सिक्के

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस (Dhanteras) के दिन लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाले सिक्के खरीदना अत्यंत लाभकारी होते हैं। पूजा के दौरान सिक्कों की पूजा करके उसे अपने घर की तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

झाड़ू

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। कहते हैं इस दिन खरीदे झाड़ू से सबसे पहले अनाज भंडार में झाड़ू लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन का संकट नहीं आएगा।

सोलह श्रृंगार का सामान

इस दिन विवाहित महिला को ‘सोलह श्रृंगार’ का एक सेट या सिंदूर के साथ एक लाल साड़ी उपहार में देना शुभ माना जाता है। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर कोई विवाहित महिला नहीं है, तो किसी अविवाहित लड़की को ये चीजें उपहार में दे सकते हैं और उसका आशीर्वाद ले सकते हैं।

बताशा

बताशा खरीदना भी अत्‍यंत लाभदायी रहता है। मान्‍यता है क‍ि यह माता लक्ष्‍मी का प्रिय भोग है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि रंगीन बताशा न लें बल्कि सफेद बताशा ही खरीदें। इसके बाद इसे माता लक्ष्‍मी को अर्पित कर दें। इसके साथ ही माता से प्रार्थना करें क‍ि उनकी कृपा जीवन भर बनी रहे।

Tags: Dhanterasdhanteras datedhanteras muhuratdhanteras shopping
Previous Post

महाराज-योगी की मुलाकात में बंद नहरों को खोलने पर हुई चर्चा

Next Post

दिवाली से पहले घर में ले आए ये मूर्ति, जीवन में होगा सुख-समृद्धि क आगमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post
Laughing Buddha

दिवाली से पहले घर में ले आए ये मूर्ति, जीवन में होगा सुख-समृद्धि क आगमन

यह भी पढ़ें

Actress Ankita Lokhande gave her sister a lesson, said

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी बहन को दी सीख, बोलीं

31/05/2021

CM योगी ने की जीका वायरस की समीक्षा, प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

10/11/2021
dgp-cm tirath

DGP अशोक कुमार ने CM तीरथ को सौंपा 85 लाख रुपये से अधिक का चेक

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version