• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने की जीका वायरस की समीक्षा, प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Writer D by Writer D
10/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर मेट्रो ट्रायल रन का शुभारंभ करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में बढ़ रहे जीका वायरस के संक्रमण को लेकर भी गंभीर दिखे। इसी के चलते उन्होंने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की और जीका वायरस के संक्रमण को लेकर जो अब तक प्रयास किये गये उनकी जानकारियां ली। मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीका वायरस को लेकर बराबर स्थानीय स्तर से लेकर शासन स्तर तक प्रयास किये जा रहे हैं, उम्मीद है कि जल्द ही कानपुर जीका वायरस के संक्रमण से मुक्त होगा।

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद कानपुर में जीका वायरस ट्रेस नहीं हो रहा है। जीका वायरस की समीक्षा के लिए कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अब स्थिति काफी नियंत्रण में है। कानपुर में पिछले एक महीने में अब तक 105 केस पाए गए हैं जिनमें से 17 लोग सही हो चुके हैं। जबकि शेष 88 मरीजों का उपचार जारी है।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बताया कि पांच वार्ड इससे विशेष प्रभावित थे, जिसमें नगर निगम, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि शासन स्तर पर भी विशेषज्ञों की टीम भेजी गई थी, साथ ही साथ निगरानी समिति ने घर-घर जाकर कार्य सफाई अभियान चलाया।

चंद मिनट में SBI में 12 लाख की लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मंडलायुक्त डा. राजशेखर, जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजय काला, उप प्राचार्य डा. रिचा गिरि, अपर निदेशक चिकित्सा डा. जीके मिश्रा, सीएमओ डा. नैपाल सिंह उपस्थित रहे।

पैनिक होने की है जरुरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीका वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामलों को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लोगों को जागरूक करें और पूरी शिद्दत से फागिंग, नमूनों की जांच का कार्य कराएं। जो भी संक्रमित मिले हैं या जिनमें लक्षण मिल रहे हैं उन्हें आइसोलेट किया जाए। फागिंग पर विशेष जोर देने की जरूरत है। मच्छरों के साथ ही लार्वा को भी नष्ट करना है। इसके लिए जो भी जरूरी उपाय हों उन्हें अपनाएं। शहर में एक डेडीकेटेड हास्पिटल बनाएं ताकि जीका संक्रमितों का वहां उपचार हो सके। जो 10 वार्ड हैं वहां प्रत्येक वार्ड के लिए एक- एक नोडल अफसर तैनात करें। विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि नगर निगम की तरह ही ग्रामीण और नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में भी फागिंग की व्यवस्था की जाए। विधायक उपेंद्र पासवान ने घाटमपुर में फागिंग का कार्य न होने की शिकायत की।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में अधिकारियों संग बैठक के दौरान कानपुर में जीका वायरस संक्रमण की जानकारी मुख्यमंत्री ने ली, लेकिन वह अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नही हुए। इसी के चलते उन्होंने जीका वायरस प्रभावित क्षेत्र चकेरी का भी दौरा किया और पीड़ित परिजनों से बातचीत करके अधिकारियों का फीडबैक लिये। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि कानपुर जीका वायरस के संक्रमण से पूरी तरह से जल्द मुक्त होगा।

Tags: cm yogikanpur newsup newsyogi in kanpurZika virusZika virus in kanpur
Previous Post

चंद मिनट में SBI में 12 लाख की लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस

Next Post

हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
हिरासत में युवक की मौत

हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

16/08/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘गंगा के प्रहरी’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ का किया विमोचन

31/05/2023
After 21 years, the curtain lifted from Hrithik's first film Kaho Naa Pyaar Hai

21 साल बाद उठा ऋतिक की पहली फिल्म कहो ना प्यार है से पर्दा

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version