नई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने राज्यसभा (Rajya Sabha ) की 12 रिक्त सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान 3 सितंबर को होंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 और 27 अगस्त है। 14 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 21 अगस्त नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

सूत्रों की मानें तो इनमें से अधिकांश सीटें बीजेपी और सहयोगी दलों के जीतने की संभावना है। वहीं संभावना है कि तेलंगाना की सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। इसके अलावा बाकि अन्य सीटों पर एनडीए के जीतने की संभावना बताई जा रही है।

बता दें कि 9 राज्यों की 12 सीटों पर यह उपचुनाव होगा। इसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र की दो सीटें, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट शामिल है।

इन सभी सीटों पर 3 सितंबर को ही मतदान किया जाएगा और नतीजों की घोषणा भी उसी दिन शाम 5 तक कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button