सिर में होती खुजली से है शर्मिंदा, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय
गर्मियों (Summer) की शुरुआत हो चुकी हैं जिसमें पसीना आना एक आम बात हैं। लेकिन इसकी वजह से बालों और स्किन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जी हां, गर्मियों के दिनों में बालों की जड़ों में पसीना आने के कारण खुजली (Itching) -रूसी की समस्या पनपती हैं जो सभी के सामने आपको शर्मिंदा कर सकती हैं।
वैसे तो यह समस्या बड़ी आम है मगर, इसके कारण बालों का झड़ना, स्कैल्प पर इनफैक्शन होना और बालों का ड्राय होना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप सिर में खुजली (Itching) की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…
नींबू का रस
यह पीएच स्तर को नियमित करता है। नींबू के एक टुकड़े से अपने स्कैल्प की सौम्यता से मालिश करें। इसे 5 से 7 मिनट तक बालों पर लगे रहने दें और फिर हमेशा की तरह बालों को शैम्पू व कंडिशनर करके बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपके स्कैल्प पर डैंड्रफ़ संबंधी फ़ंगल इन्फ़ेक्शन पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगा।
दही से करें मसाज
खुजली (Itching) को दूर करने के लिए आप दही की मदद भी ले सकते हैं। दही बालों की जड़ों से रूखापन दूर करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। ऐसे में आप नहाने से तकरीबन आधे घंटे पहले बालों में दही को लगाएं और कुछ समय बाद बालों को सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से ना केवल रूसी की समस्या खत्म होती है बल्कि बालों में मजबूती और बाल काले नजर आते हैं।
नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों के लिए कितना फायदेमंद है यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। मगर, सिर में अगर आपके खुजली (Itching) हो रही है तो नारियल का तेल आपके लिए अमृत साबित हो सकता है। जी हां, नारियल का तेल इची स्कैल्प के लिए रामबाण की तरह काम करता है। आपके सिर के लिए नारियल का तेल एक परफेक्ट मॉइश्चराइजर का काम करता है। थोड़ा सा नारियल का तेल कटोरी में लेकर हल्का सा गुनगुना करके पूरे सिर में हल्के हाथ से मालिश कर लें। ऐसा करने से डेंड्रफ दूर होने के साथ खुजली भी दूर जाती है।
ऐप्पल साइडर विनेगर
यह बालों को फंगस के इन्फेक्शन्स से बचाता है। यह आपको खुजली वाले स्कैल्प से राहत देगा। इसके लिए कॉटन बॉल को ऐप्पल साइडर विनेगर में भिगो कर पूरे स्कैल्प पर लगाएं या फिर स्प्रे बॉटल की में डाल लें। इसे अपने स्कैल्प पर स्प्रे करें। अब अपनी उंगलियों की सहायता से स्कैल्प पर दो-तीन मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। अब इसे बालों पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें। बेहतरीन नतीजे के लिए हफ्ते में दो बार लगाएं।




