Categorized

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टू काका को मिली ‘जेठालाल’ के कहने पर शो में जगह

नई दिल्ली| टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘नट्टू काका’ उर्फ घनश्याम नायक को फैन्स ऑनस्क्रीन देखना काफी मिस कर रहे हैं। हाल ही में घनश्याम नायक ने शो में अपने किरदार को लेकर बात की। एक न्यूज पोर्ट्ल से बातचीत में घनश्याम नायक ने बताया, “पहले मुझे किसी और रोल के लिए फाइनल किया गया था।

इसके बाद शो में गड़ा इलेक्ट्रोनिक्स में एक बुजुर्ग का किरदार निभाने को लेकर चर्चा होने लगी। मेकर्स भी इस रोल के लिए एक्टर को तलाशने लगे।”

नेहा कक्कड़ जल्द ही रोहनप्रीत सिंह से करने वाली है शादी, शादी की डेट आई सामने

घनश्याम नायक कहते हैं कि एक दिन दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल ने मेरा नाम शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को इस रोल के लिए सुझाया। उन्होंने हामी भरी और यह किरदार मुझे मिला। आज दर्शक मेरे इस किरदार को काफी पसंद करते हैं।

बता दें कि घनश्याम नायक की हाल ही में गले की सर्जरी हुई है, जिसके बाद वह आराम कर रहे हैं। ई टाइम्स से बात करते हुए घनश्याम ने बताया, “मैं अब पहले से काफी बेहतर हूं। 8 गांठ निकाली गई हैं और मुझे नहीं पता कि इतनी सारी गांठें कैसे बनीं। उन गांठों को टेस्ट के लिए भेजा गया है। मुझे भगवान पर भरोसा है। वह जो भी करेंगे अच्छा ही करेंगे”।

Related Articles

Back to top button