Categorized

शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की सगाई

नई दिल्ली| टीवी इंडस्ट्री के पॉप्युलर एक्टर शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर उन्होंने फैन्स को जानकारी दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया था। खबर आई थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। अब एक्टर ने फोटो पोस्ट कर फैन्स को खुशखबरी सुनाते हुए सगाई की फोटो शेयर की है।

सीमैप में किसानों का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

शाहीर शेख ने लिखा, “तू हंसदी रवे, पूरी जिंदगी के लिए मैं एक्साइटेड हूं।” शाहीर शेख ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह फोटो पोस्ट की, वायरल होने लगी। टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उन्हें कॉमेंट कर बधाई दी है। इसमें एकता कपूर, श्रिया पिलागांवकर, अनिता हस्सनंदानी, क्रिस्टल डिसूजा, तुषार कपूर समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है। हालांकि, शाहीर शेख की तरफ से इसपर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaheer Sheikh (@shaheernsheikh)

बता दें कि रुचिका कपूर, एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शाहीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था। एक एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल के मुताबिक, दोनों नवंबर के अंत तक शादी कर सकते हैं। इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों एक छोटा-सा सेलिब्रेशन घर पर रखेंगे।

Related Articles

Back to top button