मनोरंजन

‘जवान’ का पर्दाफाड़ एक्शन, सामने आया ‘पठान’ का भौकाली लुक्स

इंडियन सिनेमा फैन्स के लिए आखिरकार वो तोहफा आ गया है, जिसका इंतजार टकटकी लगाए कई दिनों से किया जा रहा था. जी हां! शाहरुख खान की अगली रिलीज ‘जवान’ (Jawan) का ट्रेलर आ गया है. अबतक मेकर्स ने फिल्म से एक प्रीव्यू वीडियो और कुछ पोस्टर ही शेयर किए थे. इन्हीं के भरोसे जनता ‘जवान’ (Jawan)  देखने के लिए पूरा मूड बनाए बैठी है. लेकिन अब ट्रेलर देखने के बाद तो लोगों का झुंड बनाकर थिएटर्स में पहुंचना तय है!

‘जवान’ (Jawan)  के ट्रेलर में वो पूरा विस्फोटक मसाला है जो बड़े पर्दे पर धमाका करने वाला है. डायरेक्टर एटली ने अपने वादे पर पूरी तरह खरा उतरते हुए शाहरुख को एक ऐसे अंदाज में स्क्रीन पर पेश किया है कि उनके फैन्स तो कई-कई बार थिएटर्स में ‘जवान’ देख डालेंगे. लेकिन ट्रेलर इतना बमफाड़ है कि देश की जनसंख्या में नॉन शाहरुख फैन्स का जो अल्पसंख्यक समुदाय है, वो भी एक पर्दाफाड़ ग्रैंड एक्शन एंटरटेनर देखने थिएटर्स में जरूर पहुंचेगा.

शाहरुख का भौकाल

‘जवान’ (Jawan) के अनाउंसमेंट वीडियो में पट्टियों में चेहरा लपेटे, घायल लेकिन अगली बड़ी लड़ाई के लिए तैयार शाहरुख को देखकर फैन्स हक्के-बक्के रह गए थे. रोमांटिक-स्टाइलिश-डैशिंग ऑनस्क्रीन हीरो शाहरुख का ये भयानक अवतार सिनेमा लवर्स के रोंगटे खड़े कर देने वाला था. ‘जवान’ के प्रीव्यू में शाहरुख के अलग-अलग बहुत चर्चा में थे. लेकिन अब ट्रेलर में इन लुक्स के साथ एक्शन में नजर आ रहे शाहरुख और भी भौकाली लग रहे हैं.

इस ट्रेलर में वो पूरा दम है जो पहले से ‘जवान’ देखने के लिए तैयार बैठी जनता को और तूफानी बना देगा. फिल्म में वो पूरा दमखम है कि पहले वीकेंड में इसे देखने के लिए थिएटर्स में तगड़ी भीड़ होने वाली है. ‘जवान’ वो पहली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है जिसके लिए थिएटर्स को मॉर्निंग शोज चलाने पड़ें. और कोई बड़ी बात नहीं होगी अगर पहले तीन दिन कुछ थिएटर्स में चौबीसों घंटे इसके शोज चलते मिलें! इस धमाकेदार प्रेजेंस के साथ आ रहे शाहरुख को देखकर पूरा यकीन होने लगा है कि अब किंग खान खुद अपनी फिल्म ‘पठान’ के रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button