• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वरमाला से पहले दूल्हा बारात समेत चंपत, परिवार में मचा हंगामा

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Marriages

Marriages

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के उसराहार इलाके में एक बारात दुल्हन को बदलने का आरोप लगाते हुये दूल्हा समेत चंपत हो गई ।

बेटी का कन्यादान करने से पहले उसके पिता को दूल्हा गायब दिखा तो हंगामा हो गया। मामला थाने तक जा पहुंचा जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निष्कर्ष निकल सका। लड़की के पिता ने द्वार पर ही वरोठा (शादी से पहले स्वागत की रस्म) किया, सभी बरातियों को खाना खिलाया, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि दूल्हा गायब है।

पुलिस सूत्राें ने बताया कि कुरखा गांव निवासी शंकर लाल बाथम की बेटी सरलेश की शादी कन्नौज के रोशन गांव के संतोष के साथ तय हुई थी। लड़की के स्वजन ने 21 जून को ही लड़के के घर पहुंच कर दान दहेज के साथ लगन चढ़ाई थी । 24 जून को तय समय के अनुसार बारात पहुंची। वधू पक्ष ने सभी बरातियों का आवभगत किया वरोठा की रस्म के बाद सभी बरातियों को खाना खिलाया गया । वरमाला की रस्म पहले से तय नहीं थी, इसलिए अगली रस्म में लड़के वालों की ओर से चढ़ावा चढ़ाने के बाद भांवरे पड़नी थी।

वधू पक्ष के अनुसार वह रात तीन बजे बरात में चढ़ावा लेने पहुंचे तो दो-चार बराती ही बचे थे। दूल्हा मौके पर नहीं था । माना गया कि बारात चढ़ने के बाद बराती वापस चले गए होंगे जब दूल्हे के पिता से चढ़ावा मांगा तो वह टाल-मटोल करने लग। कुछ देर बाद बताया दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया है और वापस चला गया है।

दुल्हन के पिता ने जब शादी न करने की वजह पूछी तो बताया कि लड़की को शादी के लिए बदल दिया गया है। इस पर लड़की के पिता ने कहा जो लड़की देखी थी, वही है। तब दो-तीन लड़के घर जांचने भी गए, लेकिन संतुष्ट नहीं हुए।

वधू पक्ष के बहुत समझाने पर भी जब दूल्हे का पिता नहीं माना तो दुल्हन के स्वजन उसे ऊसराहार थाने ले आए और दूल्हा व उसके पिता के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया ।

इसके बाद थाने में ही दोनों पक्षों के लोग जुटे और शादी को निरस्त कर दिया गया। वधू पक्ष की ओर से किया गया खर्चा जुर्माने के साथ देने की बात के बाद समझौता कर दिया गया।

लड़की वालों का आरोप है कि उन्होंने जिस लड़की को दिखाया था, उसी के साथ शादी कर रहे थे, लेकिन बाद में दूल्हा दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगा जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं था । थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि थाने आए दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने बैठकर आपस में समझौता कर लिया है।

Tags: crime newsetavah newsm up news
Previous Post

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Next Post

मीरजापुर-सोनभद्र सीमा पर नदी में बोरी में मिला अज्ञात शव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
Next Post
Dead Body

मीरजापुर-सोनभद्र सीमा पर नदी में बोरी में मिला अज्ञात शव

यह भी पढ़ें

हरीश रावत के समर्थन में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ‘जहां हरदा वहां हम’ अभियान

23/12/2021
हत्या

कुशीनगर : उग्र भीड़ ने हत्यारोपी को पुलिस के सामने उतारा मौत के घाट, SO निलंबित

08/09/2020

‘टिप टिप बरसा पानी’ पर माधुरी ने मारे ठुमके, रवीना ने भी मारे लटके-झटके

29/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version