• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कालीमठ घाटी के ब्यूंखी में बादल फटने से दहशत में ग्रामीण

बादल फटने से आवासीय भवनों को बना खतरा

Writer D by Writer D
11/08/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
Cloudburst

Cloudburst

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। कालीमठ घाटी के ब्यूंखी में बादल फटने (Cloudburst) की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां एक सप्ताह से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है, जबकि गुरुवार रात बादल फटने से कई परिवार खतरे की जद में आ गये हैं। इसके साथ ही कालीमठ-बेडुला-जग्गीबगवान मोटर मार्ग भी जगह-जगह ध्वस्त हो गया है। ऐसे में ग्रामीण परेशान हैं।

केदारघाटी में पिछले एक सप्ताह से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केदारघाटी के कालीमठ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यहां कई परिवार खतरे की जद में आ गये हैं। सड़क मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गये हैं। इसके साथ ही पैदल मार्गों के भी ध्वस्त होने से लोगों को पैदल चलने की भी समस्या पैदा हो गयी है, जबकि सिंचित भूमि भी आपदा की भेंट चढ़ गयी है।

कालीमठ घाटी के ब्यूंखी में बादल फटने (Cloudburst) से कई परिवार खतरे की जद में आ गये हैं, जबकि क्षेत्र को जोड़ने वाला कालीमठ-जग्गी-बगवान मोटर मार्ग जगह-जगह आपदा की भेंट चढ़ चुका है। मोटर मार्ग के एक किमी से तीन किमी तक भारी तबाही मची है। इसके अलावा ग्रामीणों की गौशालाएं और मकान भी खतरे की जद में आ गये हैं।

किन्नौर में बादल फटने से भारी तबाही, नेशनल हाईवे अवरुद्ध

जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण केदारघाटी के कालीमठ और मदमहेश्वर घाटी में भारी नुकसान हुआ है। यहां कालीमठ घाटी अन्तर्गत कालीमठ-चौमासी, कालीमठ-बेडुला-जग्गीबगवान, ब्यूंखी-कुणझेठी के साथ ही मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत ऊखीमठ-उनियाणा-रांसी मोटर मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया है। मदमहेश्वर व कालीमठ घाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ग्रामीण लिंक मार्ग बंद पड़े हुए हैं। मार्गों के कई जगहों पर ध्वस्त हो जाने से क्षेत्र की जनता को मीलों की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है।

राणा ने बताया कि केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हो रहा है। कई जगहों पर बादल फटने से आवासीय भवनों के साथ ही गौशालाएं खतरे की जद में आ गई हैं तो कई जगहों पर सड़क मार्ग पर पहाड़ी से मलबा आने और पुश्ते ध्वस्त होने से बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को कालीमठ और मदमहेश्वर घाटी की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से आपदाग्रस्त सड़कों के लिए विशेष पैकेज देने के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

Tags: CloudburstkedarghatiNational newsrudraprayag newsUttarakhand News
Previous Post

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू निकहत बानो को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Next Post

प्रधानमंत्री का भाषण ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि का भरोसा, हड़ताल स्थगित

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Next Post
Dhami

प्रधानमंत्री का भाषण ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Wolf

बहराइच के खेतों में फिर दिखा आदमखोर भेड़िया, कैमरे में हुआ कैद

05/09/2024

CM योगी ने कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन मशीन का किया उद्घाटन, बोले- पूर्वांचल में नए युग की शुरुआत

14/08/2021
Yasin Malik

टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

25/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version